Valentine Week-OTT पर देखें Bollywood की ये धांसू फिल्में

Shri Mi
2 Min Read

Valentine Week/OTT प्लेटफॉर्म पर सीरीज और फिल्मों की भरमार लगी हुई है। अलग अलग जॉनर की कई फिल्में और सीरीज अलग अलग OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। ऐसे में आपका ये वीकेंड बेहद मजेदार होने वाला है। आज हम आपको OTT प्लेटफार्म Zee5 पर उपलब्ध फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आपके वीकेंड को मजेदार बना सकती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस वेलेंटाइन वीक में आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक फिल्में (Bollywood) देखकर अपना वेलेंटाइन वीक भी खुशनुमा कर सकते है।

Valentine Week/सनम तेरी कसम : सनम तेरी कसम एक रोमांटिक फ़िल्म है। इसकी कहानी दो प्रेमियों के मिलने बिछड़ने और फिर से एक होने की है। सनम तेरी कसम के गानों ने रिलीज के समय खूब लोकप्रियता बटोरी थी। यह फ़िल्म OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर उपलब्ध है। इस फ़िल्म के गानों की वजह से ये फ़िल्म हिट हुई थी।

तमाशा : इम्तियाज अली की फ़िल्म ‘Tamsha’ भी एक रोमांटिक जॉनर की फ़िल्म है। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है। इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर देख सकते है।

Gadar2: साल 2023 में रिलीज हुई फ़िल्म Gadar2, साल 2000 में आई फ़िल्म Gadar की दूसरे पार्ट की कहानी है. इस फ़िल्म में आगे की कहानी दिखाई गई है। इस फ़िल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसे भी आप OTT प्लेटफार्म Zee5 पर देख सकते है।

द केरला स्टोरी : Zee5 पर बेहद जल्द ‘द केरला स्टोरी’ रिलीज होने वाली है। आप इस फ़िल्म को भी एन्जॉय कर सकते है। अदा शर्मा ने अब तक का सबसे बेहतरीन अदाकारी इस फ़िल्म में की है।Valentine Week

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close