पुलिस ने पेट्रोल पम्प संचालकों, व्यापारियों को क्यों कहा..अपडेट करें सीसीटीवी..पढ़ें खबर..सरपंचों को टीम ने क्या दिया निर्देश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कोनी पुलिस ने स्थानीय व्यापार संघ और क्षेत्र में आने वाले सभी पेट्रोल पम्प संचालकों समेत कालोनियों के पदाधिकारियो ं के साथ बैठक किया है। इस दौरान थाना प्रभारी नूपुर उपाध्याय समेत पुलिस स्टाफ ने सभी जिम्मेदार लोगों को जरूरी दिशा निर्देश दिाय। नूपुर उपाध्याय ने बताया कि पुलिस अभियान में सभी लोगों का साथ अहम् है। अपने-अपने क्षेत्रों में नए ये सीसीटीव्ही कैमरा लगाएं। पुराने लगे खराब सीसीटीव्ही कैमरों को सुधार करवाएं। लोगों को प्रोत्साहित भी करें। ताकि क्षेत्र में अमन चैन की व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
पुलिस कप्तान के निर्देश पर अन्य थानों की ही तरह कोनी थाना प्रभारी नुपूर उपाध्याय ने भी क्षेत्र के सभी कालोनी के पदाधिकारियों, पेट्रोल पम्प संचालकों, बैंक अधिकारियों के साथ बैठक पुलिस के अभियान में सहयोग करने को कहा। नूपुर उपाध्याय बैठक के दौरान बताया कि सभी लोगों को सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीव्ही कैमरा लगाए। अपराधियों गुंडा बदमाशों के साथ चलाए जा रहे अभियान में प्रत्याक्ष अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र की जनता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। 
बैठक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष, कालोनियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पेट्रोल पम्प के संचालकों के अलावा ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, बैंक अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। नुपूर उपाध्याय ने सभी को बताया कि क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों, कोलोनिया, पेट्रोल पंप में सीसीटीवी जरूर लगाएं। यदि पुराने सीसीटीवी खराब हो गए है तो उन्हें सुधरवााएं और व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
close