कभी नही भुलाई जा सकेंगी प्रथम महिला सांसद मिनीमाता..जोगी ने कहा..सद्भावना की मिसाल थीं

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता को 49 पुण्यतिथि पर जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी ने याद किया । अमित जोगी ने इस दौरान कहा कि मीनिमाता का सारा जीवन दिन-दुखियों और दबे कुचले समाज को समर्पित किया। मिनीमाता के योगदान को युगों युगों तक छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं सकता है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

            छत्तीसगढ़ दिनांक 11 अगस्त 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता को याद किया। मिनीमाता की 49 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होने कहा कि मिनीमाता ने पूरा जीवन  मानव समाज की सेवा मेें समर्पित कर दिया। 

              अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता देश की आधी आबादी महिलाओं के लिए महान प्रेरणा स्रोत है। दीन दुखियों और दबे कुचले समाज की उद्धारक थी।  समाज मे सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भावना के बहुमूल्य समाजिक योगदान दिया।
 
                     जोगी ने बताया कि मिनीमाता सतनामी समाज की धर्मगुरू होने के साथ हीछत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद भी थी। आज के दिन ही वर्ष 1973 में विमान दुर्घटना से मिनीमाता का असमय निधन हो गया था।  मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव समाजिक  उत्थान और महिलाओ को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया।
 
               मिनीमाता सामाजिक सुधार की महान प्रतीक थी । उनके योगदान को युगों युगों तक छत्तीसगढ़ नहीं भुला सकता।
close