गांजा के साथ पकड़ायी महिला…नगद भी बरामद…युवती की फोटो खींचकर..वायरल करना..युवक को पड़ गया भारी

Editor
2 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला को गांजा के साथ पकड़ा गया है। दूसरे आरोपी को महिला के साथ छेड़छाड़ और फोटो वीडियों वायरल करने के जुर्म में धर दबोचा गया है।
 सिविल लाइन थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला आदतन नशे की कारोबारी है। पहले भी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। महिला का नाम प्यारी बाई मानिकपुरी है। मंगला की रहने वाली है। मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान महिला के पास से करीब डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। 
पुलिस ने महिला के पास से बिक्री की रकम को भी जब्त किया है। आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
युवती का वीडियो वायरल किया
सिविल लाइन थानेदार ने बताया कि महिला का चोरी छिपे फोटो खीचकर वायरल किए जाने के जुर्म में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी। महिला ने बताया कि आरोपी लगातार पीछा करता है। इसी दौरान उसने बिना किसी जानकारी के फोटो खींचा। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। 
           पीड़िता ने पेन ड्राइव में फोटो भी थाना में जमा किया।अपराध दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को तत्काल धर दबोचा गया। आई टी और आईपीसी की धारा  509(ख) 67(a)(b)  का अपराध दर्ज कर आरोपी सुरेश गेंदेली को पुलिस मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्राम लावर मस्तूरी थाना का रहने वाला है।
close