श्मशान घाट से 12 किलोग्राम गांजा बरामद..एनडीपीएस का अपराध दर्ज.. दोनों आरोपियों को कराया गया जेल दाखिल

Editor
1 Min Read
बिलासपुर—-कोटा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनो आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों से पुलिस ने कुल 12 किलोग्राम  से अधिक गांजा जब्त किया है।
कोटा पुलिस के अनुसार जानकारी मिली कि देवरियापारा स्थित श्मशान घाट में आरोपी कान्हा गोस्वामी गांजा संग्रहित कर रखा है। जानकारी के बाद टीम ने श्मशान घाट में धावा बोला। मुखबीर के निशानदेही पर देवरियापारा श्मशान घाट के पास संदेही कान्हा गिरी गोस्वामी के घर की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया गया। मौके से कान्हा गिरी गोस्वामी  और गजानंद गिरी गोस्वामी को धर दबोचा गया। 
 
 
तलाशी के दौरान टिन की पेटी में रखे 12 किलोग्राम गांजा पैकेट समेत जब्त किया गया। दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू ,उप निरीक्षक हेतराम सिदार, आरक्षक भोप साहू, जलेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।
close