52 लोगों को दारू पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया…पुलिस ने इस तरह पकड़ा 6 लीटर शराब…पढ़े आरोपी ने फिर क्या कहा..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों  पर कार्रवाई कर 52 वाहनों को जब्त किया है। आरोपियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध भी दर्ज किया है। अभियान के दौरान कुल 510 लोगों के खिलाफ चालान भी काटा है। इसके अलावा कोटा पुलिस ने अभियान चलाते हुए मुखबीर की सूचना पर शराब बेचने वाले के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। आरोपी के पास से 6 लीटर से अधिक शराब बरामद कर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत जेल भी दाखिल कराया है। 
शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ाए
यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की अलग अलग धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज किया है।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर अभियान चलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के अलग अलग चौक चौराहों को पाइंट बनाया गया। टीम ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 510 से अधिक मामले दर्ज किए। 52 व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया। सभी 52 वाहनों को जब्त किया गया है। चालानी प्रकरण में 143900 रुपए की कार्रवआई हुई है।
 शहर और ग्रामीण थाना के सभी मुख्य चौक चौराहे मे 120 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने अभियान में शिरकत किया। दो वाहनों के स्टीकर को निकाला गया। साथ ही दुबारा इस तरह की गलती नहीं किए जाने की समझाईश दी गयी है। .
डीएसपी संजय साहू ने जानकारी दिया कि शहर में गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक,
मंगला चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग,गुरुनानक चौक सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल की गयी है।
 
 
6 लीटर से अधिक मात्रा में शराब बरामद
 
अतिरिक्त पुलिस कप्तान राहुल देव शर्मा ने जानकारी दिया कि मुखबीर की सूचना पर कोटा पुलिस टीम ने ग्राम बिल्लीबंद में धावा बोला।  राजू अनंत  को बाजार चौक के पास महुआ शराब बिक्री करते रंगे हाथ टीम ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान राजू अनंतने बताया कि ग्राम मोंहदी थाना कोटा का रहने वाला है। अपराध कबूल किए जाने के बाद राजू अनंत के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
close