खतरे में किसान और किसानी..राज्य खनिज न्यास अध्यक्ष देवांगन ने कहा.. किसान पदायात्रा में करेंगे शिरकत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—केन्द्र सरकार के किसान विरोधी बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होने राज्य खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुचे। देवांगन का काग्रेस नेताओं ने सर्किट हाउस में फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान उन्होने मौजूद संगठन पदाधिकारियों से बातचीत की। साथ ही आंदोलन को सफल बनाने की बात कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            नए कृषि अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शिरकत करने खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष का जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश विधि विभाग प्रमुख संदीप दुबे और पार्षद रविन्द्र सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान गिरीश देवांगन ने मौजूद सभी पदाधिकारियों से केन्द्र सरकार के नए बिल को लेकर बातचीत की। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार का नया बिल किसानों के लिए बहुत ही घातक है। पूंजीपतियों का किसानों के अधिकारों पर कब्जा हो जाएगा। जरूरी है कि बिल का भरपूत विरोध किया जाए। किसानों में बिल की विसंगतियों को गंभीरता से समझाया जाए। 

              सर्किट हाउस में कुछ समय विश्राम के बाद प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और खनिज न्यास अध्यक्ष किसान पदयात्रा में शामिल होने तखतपुर के लिए रवाना हुए। देवांगन सोनबंधा में आयोजित धरना प्रदर्शन में शिरकत करेंगे। इसके बाद गिरीश देवांगन कोटा ब्लाक के शांतिधूमा में पदयात्रा का हिस्सा बनेंगे। लमकेना, करगीकला, लोकबंद लिटीया और गुगरीपाटी, घोंघाडेम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

                गिरीश देवांगन बीसीसी सीपत में आ्योजित ब्लाकस्तरीय विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाउस शाम को पहंचेंगे। अल्प विश्राम के बाद खरोरा के लिए रवाना हो जाएंगे।

 
close