मेयर की मांग पर कलेक्टर ने दिया अस्थायी रूप से पांच एकड़ जमीन.. महापौर ने किया भूमि पूजन..कहा किसानों को अब नहीं होगी परेशानी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—मेयर रामशरण यादव ने बिरकोना में धान खरीरी के लिए 5 एकड़ जमीन का भूमिपूजन किया। बताते चलें कि बिरकोना में धान खरीदी को लेकर आ रही समस्याओं से रामशरण यादव ने कलेक्टर को अवगत कराया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेयर की मांग पर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने धान खरीदी केंद्र के लिए 5 एक्ड़ जमीन का आवंटन किया। 
 
                              मेयर रामशरण यादव ने निगम सीमा में लगे बिरकोना वार्ड क्रमांक 64 में धान खरीदी केंद्र के लिए आवंटित भूमि का पूजन किया। बताते चलें कि पिछले साल बारिश के दौरान धान खरीदी केन्द्र में कीचड़ और पानी भरने की शिकायत थी। मामले को लेकर बिरकोना वासियों ने खासकर किसानों ने प्रशासन के सामने कई बार समस्याओं को रखा।
 
               जानकारी देते चलें कि पिछले साल ही बिरकोना को निगम सीमा में शामिल किया गया है। सहकारी सेवा समिती के सदस्यों ने महापौर को समस्या समस्या से अवगत कराया। रामशरण यादव ने किसानों की समस्याओं को कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर के सामने रखा। मेयर की मांग पर कलेक्टर ने ने बिरकोना सेवा सहकारी समिति को अस्थाई तौर पर 5 एकड़ जमीन का आबंटन किया।
 
              शनिवार को मेयर ने बिरकोना सेवा सहकारी समिति की धान खरीदी केंद्र पहुंचकर आबंटित जमीन का भूमिपूजन किया। महापौर ने बताया कि उम्मीद है कि किसानों की समस्या खत्म हो जाएगी। धान का कीचड़ और पानी से बचाव भी होगा। पर्याप्त जमीन मिलने से अब किसानों को धान बिक्री के दौरान परेशानी भी नहीं आएगी। कलेक्टर ने अस्थायी तौर पर 5 एकड़ जमीन का आवंटन किया है।
 
              मेयर ने बताया कि पिछले साल की तरह समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी आगामी एक दिसंबर से शुरू होगी। जिले में इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण की जा रही है। निगम सीमा में शामिल  ग्रामीण क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में सभी जरूरी सुविधाएं पूरी कर रहो चुकी है। धान खरीदी केन्द्र तक पहुंचने के लिए आवागमन की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त कर लिया जाएगा।
 
            भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सभापति शैख नजीरुद्दीन ,वि पणन संघ के अध्यक्ष झगनराम सूर्यावंशी , बिरकोना सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रुपनारायण, बेलतरा पूर्व विधायक प्रत्याशी भुवनेश्वर यादव , पूर्व प्रत्याशी राजेद्र साहू  ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू एमआईसी सदस्य बजरंग बंजारे, जुगल किशोर गोयल , राजेश शुक्ला, सीताराम जयसवाल , भरत कश्यप , साई भास्कर, सुरेश टंडन , अशोक भंडारी समेत अन्य जनप्रतिनीधी  और स्थानीय लोग मौजूद थे।
 
मोबाइल स्वास्थ्य यूनिट का शुभारंभ*
 
        मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल स्वास्थ्य यूनिट और संगठित असंगठित कामगार मजदूर पंजीयन का शिविर वार्ड क्रमांक 62, 70, वार्ड और  29,में शनिवार को महापौर रामशरण यादव  शुभारंभ किया।  कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर राजेश शुक्ला, अजय यादव,पार्षद शेख असलम, पार्षद साईं भास्कर,आनंद , चंद्र भूषण शुक्ला, जोन कमिश्नर आर.एस चौहान,जोन कमिश्नर राजकुमार मिश्रा, एसआई करुण यादव, विजय पवार, भरत जुरयानी, विकास सिह ठाकुर मौजूद थे।
close