अलग अलग थानों में दर्ज 6 अपराधिक मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार..15 साल बाद पकड़ाया फरार स्थायी वारंटी

Editor
3 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने अलग अलग थानों में दर्ज लूटपाट के 6 मामले में एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सवा दो लाख रूपयों से अधिक का सामान भी जब्त किया गया है। सरकन्डा पुलिस को आरोपियों की तलाश के दौरान 15 साल से फरार वारंटी को भी पकड़ने में सफलता मिली है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सरकन्डा पुलिस ने लूटपाट मामले को लेकर थाने में दर्ज कई प्रकरण पर आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। अलग अलग ठिकानों से पुलिस ने संदेहियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान आधादर्जन मामले में पुलिस ने अपराध कबूल किए जाने पर एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

                 पुलिस जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने ज्यादातर सरकन्डा थाना क्षेत्र में अपराध को अंजाम दिया है। पुलिस ने 24 अगस्त 2020 को रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर लौट रहे कर्मचारी से मोबाइल और मोटरसायकल लूट के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी देवरीडीह थाना तोरवा के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम शनि मरकाम, पीताम्बर रजक, नानू और कृष्णा निषाद है।

                              पुलिस ने देवनन्दनगर निवासी की शिकायत पर चांटीडीह सब्जी मार्केट के पास चाकू दिखाकर 1000 रूपए लूटने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम  बन्धु मौर्य काम्पलेक्स निवासी इमरान खान और मुरूमखदान निवासी सरफरोज है। सरकन्डा थाना क्षेत्र में ही अशोक वाटिका के सामने 11 नवम्बर की रात्रि 9 बजे पिस्टल दिखाकर मोबाइल और मोटरसायकल लूटने वालों को गिरफ्तार किया गया है।  लोकेश प्रजापति और दूसरा नाबालिग है। दोनों ही तालापारा के रहने वाले हैं।

                 कोनी थाना शराब भठ्ठी सुपरवाइजर से सरकारी रूपए लूटने के आरोपी मे पुलिस ने नितीश पटेल, शिवा पटेल और रिखी निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। थाना बिल्हा क्षेत्र की ऐडूलकापा निवासी कविता भारती से मोबाइल लूटने वाले मोटरसायकल सवार सौरभा पिता अर्जुन लाल कौशिक निवासी छतौना को पकड़ा गया है। साथ ही तारबाहर थाना क्षेत्र के वायरलेस कालोनी निवासी गेंदराम पटेल से आंख में मिर्टी पावडर डालकर मोटरसायकल और मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी नाबालिग समेत भावेन्द्र मिश्रा निवासी जरहाभाठा को सरकन्डा पुलिस ने धर दबोचा है।

अभियान के दौारन फरार स्थायी वारन्टी पकड़ाया

               पुलिस ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर लूटपाट के खिलाफ आरोपियों के धरपकड़ अभियान में स्थायी वारन्टी को भी गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी का नाम भागवत पिता चरण है। आरोपी कोनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। भागवत अपराध को अंजाम देने के बाद 15 साल से फरार चल रहा था।

close