VIDEO- पूर्व मंत्री की खुली चुनौती ..करेंगे कलेक्टोरेट का घेराव..कार्रवाई का देंगे जवाब.सरकार से मांगा इस्तीफा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। अमर ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि टीएस सिंहदेव ने दावा किया था कि यदि किसानों को सितम्बर में चौथी किश्त नहीं दे दिया जाएगा। यदि ऐसा सम्भव नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा। अमर कहा कि वादा भी पूरा नहीं हुआ। इसलिए मंत्री के बातों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को सामुहिक इस्तीफा देना चाहिए। सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है। वादा खिलाफी के खिलाफ के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता 22 जनवरी को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 करबला स्थित भाजपा कार्यालय में अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत की। अमर ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ 22 जनवरी को प्रदेश स्तर पर प्रत्येक जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में बिलासपुर में भी भाजपा नेता कार्यकर्ता 12 से 4 के बीच मुंगेली नाका स्थित मैदान में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी करेंगे। सरकार ने किसानों से वादा किया था कि 2500 समर्थन मूल्य में धान खरीदा जाएगा। बोनस दिया जाएगा। लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। किसान और आम जनता परेशान है। धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। सरकार ने पिछले बार का धान भी जमा नहीं किया है। 

                  अमर ने बातचीत के दौरान बताया कि सरकार को बताना होगा पिछली बार का दो लाख मिट्रिक टन चावल अभी तक क्यों नहीं जमा किया गया। नान के गोदाम पूरी तरह खाली है। बावजूद इसके मिल से चावल का उठाव क्यों नहीं किया जा रहा है।

              अमर ने कहा कि किसानों ने रिकार्ड तोड़ पैदावार किया है। लेकिन सरकार की नीयत में खोट है। खरीदी से बचने बहाने बना रही है। पहले तो गिरदावरी के बहाने रकबा काटा गया। फिर वारदाना के नाम पर किसानों को बहकाया गया। परेशान किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

                अमर ने बताया कि भाजपा सरकार के समय किसानों को धान की राशि तत्काल दी जाती थी। आज किसान अपनी राशि के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।

                    एक सवाल के जवाब में पूर्व निकाय मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ चूकी है। भारतीय जनता पार्टी आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए सड़क पर उतरेगी। रेत माफियों के सवाल पर अमर ने बताया कि सारे मामलों पर नजर है। जल्द ही मोर्चा खोला जाएगा।

          पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और जिला अध्यक्ष बिलासपुर विशेष रूप से मौजूद थे।

close