किसान संघ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग ..धीरेन्द्र दुबे ने कहा..बेनकाब होंगे कई बड़े चेहरे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—— भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने राजाकापा में किसान आत्महत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। धीरेन्द्र ने कहा कि पता लगाया जाना जरूरी है कि आखिर किसान ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या जैसा कदम उठाया। दुबे ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से राहत राशि की भी मांग की है।
 
              भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने तखतपुर के किसान छोटू  राम केवट की आत्महत्या पर चिंता और दुख जाहिर किया है। धीरेन्द्र ने बताया कि इस घटना से समझा जा सकता है कि प्रदेश में किसानों की क्या स्थिति है। कहीं उसकी सुनवाई नहीं होती है। इसका नतीजा आज हमारे सामने है।
 
        धीरेन्द्र ने कहा कि छोटू राम को मिलाकर प्रदेश में अब तक 440 किसान आत्महत्या के लिे मजबूर हुए। प्रशासन से मांग है कि छोटू राम आत्महत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच करे। किन परिस्थितियों में कृषक छोटू कैवर्त ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। जांच से भ्रष्टाचार करने वाली बड़ी मछलियों का चेहरा सामने आ जाएगा।
 
             किन कर्मचारियों के दबाव में छोटू ने आत्मघाती कदम उठाया। किसने प्रताड़ित किया। इसकी सूक्ष्मता से जांच जरूर जरूरी है। जांच में सारा मामला पानी की तरफ साफ हो जाएगा। इसके बाद दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज  किया जाए। भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाया।भारतीय किसान संघ अध्यक्ष ने प्रशासन से पीडित परिवार के लिए बतौर मुआवजा 25 लाख रूपयों की मांग की है। 
TAGGED:
close