किसान आत्महत्याःपीड़ित परिवार से मिले सांसद.. अरूण साव ने कहा..हृदय विदारक घटना..सरकारी नौकरी और 25 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—-तखतपुर स्थित ग्राम राजाकापा में किसान की आत्महत्या की खबर के बाद सांसद अरूण साव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान  सांसद के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा कश्यप भी नजर आए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          सांसद अरूण साव पीड़ित परिवार से मिलकर दुख जाहिर करने के साथ ही सांत्वना भी दिया। सांसद ने कहा की पटवारी ने पैसा लेने के बाद भी समय पर ऋण पुस्तिका बनाकर नहीं दिया। इसके चलते पीड़ित किसान छोटूराम कैवर्त ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। निश्चित रूप से यह घटना हृदय विदारक है।

            सांसद साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसान आज शोषित प्रताड़ित और परेशान है। यह राज्य शासन और भूमाफिया के संरक्षण में हो रहा है। हम पीड़ित परिवार को राज्य शासन से 25 लाख मुआवजा और मृतक किसान पुत्र के लिए सरकारी नौकरी की मांग करते हैं। साथ ही दोषी व्यक्तियों के ऊपर कठोर कार्यवाही किया जाए। 

             सांसद अरुण साव ने पीडित परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। सांसद अरुण साव के साथ तखतपुर भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक, नैन लाल साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ यादव महामंत्री, कृष्ण कुमार साहू युवा मोर्चा जिला महामंत्री तिलक देवांगन , अजय यादव अध्यक्ष भाजयुमों ,अभिजित पांडेय, अनिल यादव,सुखी राम यादव, इन्द्र कुमार, प्रमोद ठाकुर, सूर्या कश्यप, रज्जू कैवर्त अशोक गुप्ता निहाल साहू शत्रुहन यादव समेत काफी संख्या में ग्राम वासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close