5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम..कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया..स्पीकर से पहुंचेगी पीएम की आवाज

Editor
2 Min Read
बिलासपुर— जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 18 जून को पूरे जिले में पांच मिनट का सांकेतिम चक्का जाम किया जाएगा। एक दिन पहले यानि 17  जून को ऑटो में चोंग लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के ऑडियो क्लीप को जन जन तक पहुचाया जाएगा।
 
                      जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी बताया की केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है। पेट्रोलियम उत्पादों समेत आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में  बेतहाशा वृध्दि हो रही है। जनता में हाहाकार है। बढ़ते मंहगाई को लेकर कांग्रेस जन 17 जून को दोपहर 12 बजे से ऑटो में स्पीकर लगाकर मोदी की आडियो क्लिप की आवाज को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
 
           केशरवानी ने बताया कि मोदी सरकार की गलत नीतियों और किये गए झूठे वादे को स्पीकर में चलाकर विरोध किया जा एगा। विजय ने कहा प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर 17 जून 2021 के दोपहर 12 से 3 बजे तक मोदी की  ऑटो में स्पीकर लगाकर आडियो क्लीप जनता को सुनाएंगे। 
 
                 जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमिटियां में 3-4 ऑटो में लाउड स्पीकर के सहारे प्रधानमंत्री के आडियों को जनता तक पहुचाएंगे।  है ।
 
      कांग्रेस अध्यक्ष केशरवानी ने आगे बताया कि 18 जून शुक्रवार  को  5 मिनट का सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close