चाकूबाज दो आरोपी गिरफ्तार..दो की तलाश.. दोनों को न्यायालय के सामने किया गया पेश

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी गुंडा बदमाश दिलीप बंजारे समेंत साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी यीशु उर्फ आशु सूर्यवंशी, दिलीप बंजारेमिनी बस्ती जरहाभाटा के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ आईपीसी की  धारा307,294,506 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय के सामने पेश किया गया। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। 
 
              पुलिस के अनुसा्र सुगम सिदार मिनी बस्ती जरहाभाटा निवासी थाना पहुंचकर पति पर हमला करने वालों के खिलाफ लिखित शिकायत की। महिला ने बताया कि 31 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे ,दिलीप बंजारे कोे दुकान में काम करने वाले कल्ला सतनामी और संतोष जांगड़े उर्फ खस्ता घर आए। दोनों ने बताया कि उसके पति को दिलीप बंजारे ने बुलाया है। उसी समय पति सोकर  उठे और सुलभ गए थे। सुलभ से वापस आने पर सारी बात बतायी। कल्ला सतनामी और संतोष जांगड़े आए थे। दिलीप बंजारे ने बुलाया है।  इसके बाद पति दिलीप बंजारे से मिलने रोड 2 स्थित बॉम्बे हाटल चले गए। कुछ देर बार जानकारी मिली कि किसी ने पति को चाकू मारकर घायल कर दिया है। 
 
                 महिला ने जानकारी दी कि मौके पर पहुंचने के बाद पति राज सिदार ने बताया कि दिलीप बंजारे और यीशु पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच किया। 0नों ने जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर दिलीप बंजारे ने पकड़ा। यीशु ने सीने में चाकू से हमला किया। चाकू की वार से बचने के दौरान दाहिने हाथ में चोट पहुंची। 
 
             इसके बाद कल्ला और संतोष जांगड़े ने भी पकड़ा। यीशु ने दुबारा चाकू पेट में मारा। बचने के दौरान बाँया जांघ घायल हो गया। और जमीन पर गिर गया । चाकूबाजी के आरोपी मरा समझकर भाग गए। पति को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया।
 
           सिविल लाइन पुलिस के अनुसार शिकायत के बाद 24 घंटे के अंदर आरोपी दिलीप बंजारे और यीशु उर्फ आंसू सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर  लिया गया। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी यीशु से घटना में उपयोगक किए गए चाकू को बरामद कर लिया गया है ।।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close