सारे एल्डनमैन भाजपा एजेन्ट..मेयर के बयान से तिलमिलाए कांग्रेसी..लिखा सीएम को खत..कहा ..महापौर ने किया संघर्ष और निष्ठा का अपमान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- कांग्रेस के नाराज एल्डरमैन और पार्षदों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, मुख्यंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से मेयर की शिकायत की है। कांग्रेस नेताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि लाटरी सिस्टम से प्रश्न निकालने के दौरान मेयर ने सभी एल्डरमैन को भाजपा का एजेन्ट कहा है। महापौर का बयान ना केवल तकलीफ देय है। बल्कि उनकी निष्ठा और पार्टी के लिए किए गए संघर्ष का अपमान भी है। विषय पर उचित कार्रवाई किया जाना बहुत जरूरी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    जानकारी हो कि 24 अगस्त को निगम सामान्य सभा है। सामान्य सभा को लेकर 48 पार्षदों के 96 प्रश्नों को लाटरी सिस्टम से  17 अगस्त को निगम कार्यालय में निकाला जा रहा था। इसी दौरान मेयर ने प्रक्रिया को रोक दिया। उन्होने कहा कि 12 प्रश्न पर्याप्त हैं…अब प्रश्न निकाले जाने की जरूरत नहीं है। 

                  इसी दौरान एक कांग्रेस पार्षद और एल्डरमैन ने लाटरी प्रक्रिया को रोके जाने का विरोध किया। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि संवैधानिक नियमों के अनुसार सभी प्रश्न को लाटरी सिस्टम से निकाला जाना जरूरी है। चाहे प्रश्न पूछे जाएं अथवा नहीं।

           सूत्र ने बताया कि इतना सुनते ही महापौर रामशरण ने आपा खो दिया। सभी के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सारे एल्डरमैन भाजपा के एजेन्ट हैं। इसके बाद एक कांग्रेस पार्षद ने जमकर नाराजगी जाहिर की । साथ ही महापौर के बयान का विरोध कर वापस लेने को कहा।

              नाराज कांग्रेस पार्षद और एल्डरमैन ने कहा कि मेयर के बयान से उनकी निष्ठा और संघर्ष का अपमान हुआ है। इसके बाद सभी कांग्रेसी मेयर की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री, पीसीसी अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष मोहन मरकाम से किया है।

              सूत्रों की माने तो नाराज कांग्रेसियों ने अपने पत्र में कहा है कि  नगर पालिक नियम के अनुसार एल्डरमैन की नियुक्ति मुख्यमंत्री,नगरीय प्रशासन मंत्रीऔर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अनुमोदन किया जाता है। बावजूद इसके मेयर ने उनकी निष्ठा पर सवाल उठाया है। कांग्रेस के एल्डरमैन को भाजपा एजेन्ट बताकर अपमान किया है।

               नाराज कांग्रेसियों ने अपने पत्र में कहा है कि मेयर के बयान से सभी एल्डरमैन अपमानित महसूस कर रहे हैं। मामले को पार्टी में रखकर अपनी पीड़ा को जाहिर कर रहे हैं। मेयर के बयान और पत्र को गंभीरता से लिया जाना जरूरी है।

                             मामले में मेयर, कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक से जानने का प्रयास किया गया। लेकिन किसी ने काल नहीं उठाया। बहरहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है।  

close