रायपुर।राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई पुलिस अधीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा बलौदा बाजार भाटापारा के SP बनाये गए हैं। वही 2008 बैच की पारुल माथुर गरियाबंद से बिलासपुर एसपी होंगी। साथ ही इंदिरा कल्याण एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार भाटापारा से सेनानी 11 वी वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा, 2013 बैच के मोहित गर्ग एसपी कवर्धा से सेनानी 14 वी वाहिनी छसबल करकाभाट बालोद, लाल उमेद सिंह सेनानी 14 वी वाहिनी छसबल करकाभाट बालोद से एसपी कवर्धा, 2010 बैच के अरविंद कुजूर एसपी बेमेतरा से सेनानी तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, धर्मेंद्र सिंह छवई सेनानी तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग से एसपी बेमेतरा और झाड़ू राम ठाकुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भेजे गए हैं।
SP बदले-कई जिलों के पुलिस कप्तान इधर से उधर, दीपक कुमार झा SP बलौदाबाजार-भाटापारा, पारुल माथुर बिलासपुर की नयी SP
Join Our WhatsApp Group Join Now
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर