videoःपेट्रोल पम्प में तोड़फोड़ मामला..आरोपी पकड़ाया..आगजनी का भी किया प्रयास..पारूल माथुर ने बताया..नाबालिग न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने बीती रात नेहरू चौक स्थित पेट्रलो पम्प में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की धमकी देने के साथ लूटपाट के प्रयास करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। आईपीसी की धारा 436, 511, 294, 506, 323, 427 का अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। 
 
        सिविल लाइन पुलिस के अनुसार पीड़ित आत्म प्रकाश अग्रवाल नेहरू चौक स्थित रमेश अग्रवाल पेट्रोल पम्प में मैनेजर का काम करता है। बीती रात रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 दिसम्बर की रात्रि करीब साढ़े बजे के बाद एक व्यक्ति पेट्रोल पंप में प्लास्टिक के बॉटल में पेट्रोल खरीदने आया। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने  बॉटल में पेट्रोल देने से मना कर दिया।
 
         इसके बाद आरोपी ने मां बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। पेट्रोल पंप के कर्मचारी आशीष अग्रवाल और अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी भी दिया। और राड से हमला कर दिया। इस दौरान उसने लूटपाट की धमकी भी दिया।
 
         पुलिस को प्रार्थी आत्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों से मारपीट के अलावा आरोपी  ने पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ किया। कार्यालय का कांच और खिडकी दरवाजा भी तोड़ा। इस दौरान आरोपी ने पेट्रोल पंप में आग लगाने का भी प्रयास किया।
 
          आरोपी ने लोहे की राड से कर्मचारियों को जमकर पीटा। जिसके चलते कर्मचारियों को चोट पहुंची है। शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराने के साथ सीसीटीवी का फुटेज भी दिया।
 
               आत्मप्रकाश अग्रवाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 436, 511, 294, 506, 323, 427 का अपराध दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान नाबालिग आरोपी ने अपराध कबूल किया।
 
                 घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का पाईप और एक लाईटर बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में  किशोर न्यायालय भेजा गया है।
close