पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया..जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार..न्यायालय ने भेजा जेल

Editor
1 Min Read
बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 का अपराध दर्ज कर न्यायालय के हवाले किया है।
 
                  रतनपुर पुलिस के अनुसार 17 जनवरी 2022 को कलमीटार निवासी रीना यादव पति मनोहर यादव ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। जानकारी के बाद आईपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग कायम किया गया। 
 
               नव विवाहिता होने से कार्यपालक दण्डाधिकारी ने पंचनामा कार्यवाही संम्पन्न कराया। मर्ग जांच में मृतिका के मायका पक्ष  ने आरोप लगाया कि मृतिका का पति आरोपी कलमीटार निवासी मनोहर यादव पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ 306 का अपराध दर्ज किया गया।
 
                   आरोपी मनोहर यादव को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
TAGGED:
close