सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई..गांजा के खेत से 18 नग पौधा बरामद..सभी पौधों को किया गया बरामद..आरोपी न्यायालय में पेश किया गया

Editor
2 Min Read
बिलासपुर–(-रियाज अशरफी)— सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर कौड़िया में मुंगफली की खेती के साथ गांजा की पैदाव र करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।  प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार की अगुवाई में की गयी कार्रवाई में गांजा के पौधे को बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी मोहन लाल पटेल पिता तुलेश्वर प्रसाद पटेल को गिरफ्तार भी किया है।
             सीपत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा के खेत में पहुंच पौधा बरामद किया है। प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार के कअनुसार जानकारी मिली कि  ग्राम नवागांव कौड़िया निवासी मोहनलाल पटेल जरा खार स्थित अपने प्लाट में मूंगफली फसल के साथ मादक पदार्थ गांजा उगाया है। जानकारी मिलते ही तत्काल टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। 
           एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रावधानों का पालन करते हुए रविवार की देर शाम घटनास्थल से टार्च की रोशनी में गांजा का पौधा को देखा गया। मौके पर बड़ी संख्या में गांजा का पौधा उगाना पाया गया। बरामद गांजा के पौधों की ऊँचाई लगभग 8 से 10 फीट है।
           पुलिस ने आरोपी मोहनलाल पटेल एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। साथ ही खेत से र 18 की संख्या में गांजा के पौधो को  पत्ती  और शाखाओं के जब्त किया गया। विकास कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से  पुलिस ने गांजा की खेती करने का दस्तावेज पेश करने को भी कहा।  किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किए जाने के बाद आरोपी मोहनलाल को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस की धारा 20A के तहत अपराध दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
           कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनिरंजन राठिया, सहायक उप निरीक्षक समय लाल सोनवानी, आरक्षक शरद कुमार साहू, इमरान खान, मुकेश सूर्यवंशी, धीरज कश्यप एवं दिनेश कर्श की विशेष भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close