तमंचे की नोक पर लूटपाट..6 घंटे के अन्दर पुलिस ने धर दबोचा..नगद,नकली पिस्टल,मोबाइल बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—कोटा पुलिस ने नकली पिस्टल की नोक पर लूट पाट में शामिल दो आरोपियों को 6 घंटे के अन्दर धर दबोचा है। आरोपियों के पास से लूटपाट का सामान समेत नकली पिस्टल,दो मोबाइल, बरामद किया गया है। 
             कोटा पुलिस के अनुसार तिलैहापारा निवासी प्रखाशमणि ने लूटपाट का रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 5 जून की करीब रात्रि 7 बजे दोस्त छत्रपाल मार्को के साथ तिलैहापारा मरघट के पास पहुंचे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार  दो व्यक्ति पेट्रोल मांगने के लिए गाड़ी रूकवाए। गाड़ी रोकते ही दोनों ने पिस्टल निकाल कर,कनपटी पर अड़ा दिया। धमका कर दो  मोबाइल लूटपाट कर फरार हो गए।
         पुलिस ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए आलाधिकारियों को अवगत कराया। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपी दीप कुमार  साहू उर्फ़ टेटका करगी कला कोटा का रहने वाला है। 
               नाबालिग समेत दोनों आरोपियों ने लूटपाट का आरोप कबूल किया है। आरोपियों के पास से नकली पिस्टल और दो महंगी मोबाइल को जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
close