गांजा तस्कर तीन महिला समेत चार गिरफ्तार…6 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त..चारों के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने निजात अभियान चलाकर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिला शामिल है। चारो को मुखबीर की सूचना पर चिल्हाटी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकडे गए सभी आरोपियों को 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। 
सरकन्डा थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि निजात अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर चिल्हाटी मोड़ के पास तीन महिला समेत चार लोगों को गांजा बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर चिल्हाटी मोड़ के पुलिस टीम ने घेराबन्दी किया। छापामार कार्यवाही के बाद चारों से तलाशी के दौरान  63000 रूपए कीमती गांजा जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ 20(बी ) एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम भागीरथी सिदार प्रीतम सिदार अनामिका सिदार और  धनकुमारी मरावी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप यादव, महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम, प्रधान आरक्षक विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, मनीष वाल्मिक, राहुल सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, असफाक अली, का विशेष योगदान रहा।
close