बोले…भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव…ताम्रध्वज साहू भी हकदार…सिंहदेव से नहीं पड़ता फर्क…एअरपोर्ट राज्य की जिम्मेदारी

Editor
4 Min Read

बिलासपुर—अरूण साव ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से संवाद कर बताया कि पूरे 9 साल मोदी सरकार हो गए हैं। इस दौरान देश का तेजी से विकास हुआ है। पार्टी पिछले एक महीने से सम्पर्क से समर्थन अभियान के जरिए जनता के बीच पहुंची। इस दौरान जनता ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ सीधे संवाद किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली। अरूण साव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने टीएस सिंहदेव को धोखा दिया है। ढाई साल बाद उन्हें सीएम बनाया जाना था। जब टीएस की नाराजगी सामने आयी तो उन्हें डिप्टी सीएम बनाया है। जबकि ताम्रध्वज साहू भी डिप्टी सीएम के प्रबल दावेदार थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 देश का तेजी से हुआ विकास

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरूण साव समेत समेत विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल बेलतर विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा कार्यालय में प्रेस संवाद किया। इस दौरान अरूण  साव ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने शानदार 9 साल पूरा किया। पिछले एक महीने से प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्पर्क से समर्थन अभियान चलाया गया। इस दौरान विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को जनता से जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ है। 

साव ने बताया कि पिछले 9 सालों में देश का तेजी के साथ विकास हुआ है। जनता प्रदेश सरकार से नाराज चल रही है। फैसला कर लिया है कि भाजपा की सरकार को एक बार फिर बनाना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान जानकारी साझा किया कि रणनीति के तहत ने प्रदेश के एक एक लोकसभा में बड़े नेताओं की आमसभा का आयोजन किया जाना है। बिलासपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा बिलासपुर संभाग को रेलवे मैदान में संबोधित करेंगे।

नहीं दिया जवाब..ताम्रध्वज साहू भी दावेदार

डिप्टी सीएम बनते ही भाजपा की तल्ख टिप्पणी आ रही है। क्या टीएस के डिप्टी सीएम बनने से भाजपा की चुनावी रणनीति प्रभावित हुई है। अरूण साव सीधे सीधे कोई जवाब नहीं देते हुए कहा कि सरकार बनाते समय टीएस और भुूपेश बगेल में ढाई ढाई साल का समझौता हुआ। लेकिन टीएस को दरकिनार कर दिया गया। टीएस पार्टी से नाराज भी चल रहे थे। चुनाव को देखते हुए टीएस को डिप्टी सीएम बनाया गया है।

क्या भाजपा की रणनीति प्रभावित होगी। प्रतिप्रश्न पर अरूम साव एक बार फिर सवाल से बचते हुए कहा कि ताम्रध्वज साहू को भी डिप्टी सीएण बनाया जाना चाहिए था। यद्यपि अरूण साव ने यह भी कहा कि डिप्टी सीएम कांग्रेस ने खुश होने के लिए बनाया है।

राज्य सरकार की जिम्मेदारी

चुनाव के समय एअरपोर्ट विकसित किए जाने का वादा किया गया था। आज तक एअरपोर्ट को लेकर भाजपा गंभीर नहीं है। सवाल पर अरूण साव ने कहा कि चकरभाठा एअर पोर्ट राज्य सरकार का । यहा कि सुविधा और व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हमने एअरपोर्ट संचालित करने का वादा किया था। वादा को पूरा किया। राज्यसरकार मानक जैसे ही पूरा करेगी..एअर पोर्ट से उड़ाने भी ज्यादा होंगी।

close