CG News: सेल्फी लेने के दौरान मौत…पुलिस छानबीन में खुलासा..

Editor
1 Min Read

बिलासपुर—एक दिन पहले अमेरी फाटक के पास रेल की चपेट में आने से मृत महिला की पहचान हो गयी है। महिला का नाम पल्लवी नायक है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैंकुठपुरि थाना पटरना कटकोना की रहने वाली है। पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ सेल्फी लेने के दौरान हादसा हुआ।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि एक दिन पहले अमेरी फाटक में एक महिला मृत पायी गयी।

जानकारी के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। छानबीन के दौरान पाया गया कि महिला की उम्र करीब 20- 25 साल है।

ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। इससे अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया में फोटो डाला गया। अन्य थानों में मामले की जानकारी दी गयी। 

 लगातार छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि महिला का नाम पल्लवी और पिता का नाम लक्ष्मण नायक है। पल्लवी नायक बैकुंठपुर थाना पटना ग्राम कटकोना की रहने वाली है। पिता ग्राम पंचायत सचिव हैं।

जानकारी मिली कि मृतिका को सेल्फी लेने का शौक था। परिजनों ने कबूल किया कि शायद सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन दुर्घटना हुई है। बहरहाल मामले में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

close