सूने घर में घुसकर आरोपी ने किया बलात्कार…फरार आरोपी को एक महीने बाद पकड़ाया…घर में घुसकर बैठा था रेपिस्ट

Editor
1 Min Read

बिलासपुर—-कोनी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद महीनों से फरार आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम शैलेन्द्र कुमार भोई उर्फ चिटटू उर्फ छोटू है। आरोपी भोईपारा घुटकू का रहने वाला है। अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने थाना पहुंचकर बताया कि 30 नवम्बर पत्नी के साथ बिलासपुर दैनिक कार्य से गया। इस दौरान  बडी लडकी घर में अकेली थी। जब दोनों घर लौटे तो बेटी  रोते-रोते अपनी मंग को बताया कि दोपहर करीब एक बजे शैलेन्द्र भोई उर्फ चिट्टू घर आया था। उसने जबरदस्ती कर शारिरीक संबध बनाया। पुलिस ने पिता की फरियाद पर 376 और 4,6 पास्को के तहत अपराध दर्ज किया।

अपराध दर्ज किए जाने के बाद आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। अपराध दर्ज होने की जनकारी के बाद आरोपी फरार हो गया। करीब एक महीने बाद मुखबीर ने बताया कि आरोपी अपने गृहग्राम स्थित घर आया है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। विधिवत् गिरफ्तारी के बाद जल दाखिल कराया गया है।

close