जुआ और सट्टा खेलते खिलाते 35 गिरफ्तार…अलग अलग थानों में दर्ज 15 मामले में हुई कार्रवाई…कार्रवाई में नगद भी जब्त

Editor
1 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अलग अलग थाना क्षेत्र से जुआ सट्टा खेलने और खिलाने के जुर्म में कुल 15 प्रकरणों में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नगद भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में जुआ के 8 और सट्टा प्रकरण में 7 मामले में कार्रवाई हुई है।

पुलिस ने जुआ सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर कुल 15 मामलों में 35 लोगों को धर गिरफ्तार किय है। पुलिस के अनुसार जुआ के 8 प्रकरणों में सिरगिट्टी और  सिविल लाइन में 2-2 प्रकरण दर्ज किए गए है। सकरी, कोनी, कोटा और  सरकंडा थाने में 1-1 अपराध कायम हुआ है।

इसके अलावा सट्टा के 7 प्रकरणों में कोतवाली और सरकंडा में 2-2 प्रकरण कायम किया है। तोरवा, सिविल लाइन और बिल्हा थाने में 1-1 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी 15 प्रकरणों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है। दर्ज 15 प्रकरणों में कुल 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।

close