नाबालिग बच्ची से अप्राकृतिक अनाचार…दरिंदा ने बताया…दरिंदगी के बाद बालिका को जंगल में छोड़ा…आरोपी गिरफ्तार

Editor
2 Min Read

बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ अप्राकृतिक रूप यौन संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोमिद शा फकीर ऊर्फ गोपाल है। आरोपी बाँस उरकुली बिलाईगढ़ सारंगढ़ का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसा्र 27 दिसम्बर 2023 को ग्राम पोंड़ी में एक डरी सहमी नाबालिक बच्ची को पकड़ा गया। रतनपुर पुलिस ने थाना लाने के बाद पूछताछ को अंजाम दिया। जानकारी के बाद परिजनों को थाना तलब किया गया। पूछताछ के दौरान नाबालिक लड़की ने बताया कि 26/12/2023 को ट्रेन से बिलासपुर पहुंची। ट्रेन में एक आदमी अकेली देखकर अपने घर लेकर गया। घर आने के बाद उसने जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाया।

नाबालिक बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363,377 और पास्को एक्ट 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया। छानबीन के दौरान ग्राम पोंडी खैरा के लोगों ने बताया कि नाबालिग ल़ड़़की के साथ नाबालिक बच्ची को सुबह एक फकीर के साथ घुमते देखा गया था।

तानकारी के बाद फकीर की पतासाजी शुरू हुई। ग्राम बेलगहना में आरोपी को घर से पकड़ा गया। पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोमिंद शा उर्फ गोपाल खड़िया बताया। बिलासपुर से बेलगहना आते समय ट्रेन में उक्त नाबालिक बच्ची को अकेले देखकर अपने घर लेकर गया। रात भर अपने घर में परिवार के साथ रखा।  दुसरे दिन भीख माँगने बच्ची को साथ लेकर ग्राम खैरा गया। इसके बाद  ग्राम पोंड़ी जाते समय जंगल में  लड़की के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाया। इसके बाद छोड़कर भाग गया। पूछताछ के बाद आरोपी को पर्याप्त सबूत के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

close