अपहरण कर पुणेंं लेकर गया…बलात्कार के बाद स्टेशन पर छोड़ा…पुलिस मौके पर कैसे पहुंची…पढ़े पीड़िता की दर्द भी कहानी

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—बिल्हा पुलिस ने अपहरण और बलात्कार मामले में आदतन बदमाम को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को पुणे लेकर गया। शारीरिक शोषण के बाद लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए नाबालिंग को असुरक्षित छोड़कर फरार हो गया। मामले में पतासाजी के बाद फरार आरोपी को अलग अलग धाराओं में गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिल्हा पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लडकी को अज्ञात व्यक्ति अपहरण किया है। आईपीसी की धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।  टीम तैयार कर नाबालिग और आरोपी की पतासाजी की गयी। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पप्पू जांगडे लड़की को शादी का झांसा देकर भगाकर पुणे ले गया है।

खोजबीन के दौरान लड़की के पिता से जानकारी मिली कि उसकी बेटा को आरोपी ने पुणे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया है। लड़की ने किसी अनजान व्यक्ति की मोबाइल से फोन कर बताया कि वह बहुत परेशान है। जानकारी के बाद लड़की को पुणे स्टेशन से बरामद किया गया। बिल्हा लािने के बाद  पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया। और अपने साथ पुणे ले लेकर गया। इस दौरान उसने कई बार शारीरिक रिश्ता बनाया।

पूछताछ और खोजबीन के बाद मुंगेली जिला गांव लछनपुर निवासी आरोपी पप्पू जोगी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पप्पू जोगी आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ चौकी मारो थाना नांदघाट बेमेतरा में आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 3,4,5(8) 6 पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा मुंगेली थाना में आईपीसी की धारा 363, 366, 376 पास्को एक्ट  4, 6 का प्रकरण विचाराधीन है।

close