कांग्रेस नेत्री से गाली गलौच..आरोपी गिरफ्तार.. घेराबन्दी के बाद धनिया मे पकड़ाया..गया जेल

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—सीपत पुलिस ने महिला कांग्रेश नेत्री के साथ गाली गलौच करने के आरोपी को  गिरफ्तार है। पुलिस के अनुसार महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पीएचसी सीपत में मरीजों के बीच फल बांटने के दौरान हुआ।गाली गलौच देने वाले आरोपी का नाम जितेन्द्र गोस्वामी है। आरोपी धनिया का रहने वाला है।
                  पुलिस के अनुसार 16 जुलाई की दोपहर 2 बजे के आस पास  प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सीपत में फल वितरण करने महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पहुंची। फल वितरण से पहले महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डॉ० आरएस मरावी से अनुमति लेने पहुंची। इसी दौरान मौके पर मौजूद धनिया निवासी जितेन्द्र गोस्वामी ने कांग्रेस नेत्री से  अभद्र व्यवहार किया।  आरोपी ने कहा कि तुम यहां बैठने के काबिल नहीं हो। महिला से आरोपी ने अपना परिचय सीआईडी अधिकारी होना बताया। 
           महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि तथाकथित सीआईडी अधिकारी ने अश्लील गाली गलौच के साथ जान से मारने की धमकी दिया। 
             पुलिस के अनुसार अपराध दर्ज किए जाने के बाद मामले को तत्काल विवेचना में लिया गया। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को घेराबन्दी कर पकडा गया। पूछताछ के दौारन आरोपी ने  जुर्म कबूल किया।  स्वकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।
TAGGED:
close