शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार..13 लाख का सामान बरामद..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
कोरिया—–थाना खड़गवां पुलिस ने 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।इसके अलावा मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने चोरी की मोबाईल बिक्री करने वाले आरोपी को भी धर दबोचा है।
 
         पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि सफेद रंग की स्कार्पियो कमाक MP 18 4214 मे अंग्रेजी शराब भर कर मध्य प्रदेश से बचरापोडी की तरफ ले जाया रहा है। स्कार्पियो के आगे-आगे एक सफेद रंग की बिना नम्बर की स्विफ्ट कार रास्ते का रेकी करते हुए आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कोरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय को मुखबीर की सूचना से अवगत कराया गया। 
 
              सूचना के बाद थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिह ने तीन टीम बनाकर भुकभुकी घाट के नीचे, दूसरी टीम थाना खड़गवां के सामने और तीसरी टीम को बचरापोड़ी के पास तैनात किया गया। स्वीप्ट कार और शराब से भरी स्कार्पियो को घेराबंदी कर रात करीब 2 बजे बचरापोड़ी से सिरमिना की ओर जाते  समय घेराबन्दी कर पकड़ा गया।इस दौरान आरोपी पुलिस के उपर गाड़ी को चढ़ाने का भी प्रयास किया। बैरीकेट तोड़ते हुए पुलिस के वाहन को सामने से ठोकर मारकर भागने का भी प्रयास किया गया। बावजूद इसके पुलिस टीम को गाड़ी को रोकने में सफलता मिली।
 
           इस बीच ड्रायवर गाड़ी से उतर कर भागने लगा। लेकिन पुलिस के जवानो ने ड्रायवर को दौड़ाकर पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम रमाकांत उर्फ राहुल तिवारी निवासी हरदी थाना सिंहपुर जिला शहडोल होना बताया। रमाकांत ने बताया कि रैकी करने वाली स्वीप्ट कार में शिवम सिह और  सौरभ सिह है। दोनो अमलई मध्य प्रदेश के रहने वाले है। अमलाई से शराब गाड़ी मे लोड कर सूरजपुर क्षेत्र मे खपाने के लिए जाना बताया।
 
           पुलिस ने स्कार्पियो वाहन से 45 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब को बरामद किया गया। शराब सील बंद हालत मे मध्य प्रदेश की है।  कुल 2250 पाव मात्रा 405 लीटर कीमती करीब 3,00,000 रूपये का और स्कार्पियों की कीमत 10,00,000 रूपये है। पुलिस ने कुल 13,00,000 रूपये का सामान बरामद किया है। 
 
              आरोपी रमाकांत उर्फ राहुल तिवारी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
 
मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार
 
             मनेन्द्रगढ़ थानापुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम विक्की बसोर है। विक्की केरडोल थाना पोड़ी बस स्टैंड का रहने वाला है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। व्यक्ति के पास से चार नग मोबाइल मिला है। चोरी की मोबाइल को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।।
TAGGED:
close