बिलासपुर को चाहिए मजबूत नेतृत्व…अमर ने किया घर घर दस्तक…कहा..अमन चैन स्थापित कर…बनाएंगे व्यवस्थित शहर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर…भाजपा उम्मीदवार अमर अग्रवाल ने कतियापारा, जूना बिलासपुर, दयालबंद मधुवन कृष्णा नगर, जूना बिलासपुर, फजलबाड़ा, करबला में घर-घर दस्तक दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का हवाला देकर सभी से व्यवस्थित शहर का वादा किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अकर्मण्य जनप्रतिनिधि से शहर की जनता परेशान है।ब शहर के मतदाता विधायक के पास समस्या लेकर जाते है लकिन समस्या का निराकरण नहीं होता है।

जनसम्पर्क के दौरान अमर ने दुहराया कि शहर को  मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। बिलासपुर मे नियोजित विकास का क्रमबद्ध सिलसिला पाँच सालों में ठप है। आज बिलासपुर में अव्यवस्था का माहौल है। छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है कि महादेव एप का पैसा कहां खर्च हो रहा है। अमर अग्रवाल ने बताया कि भाजपा ने वादा किया है कि सरकार बनते ही महिलाओं को हर महीने एक हजार रूपये  दिया जाएगा। शहरी गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा। गरीबों के लिए  प्रदेश में 18 लाख मकान बनाया जाएगा। अमर ने वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद शहर में एक बार फिर अमन चैन का वातावरण स्थापित किया जाएगा।

close