जमीन बंटवारा विवाद..जानलेवा हमला का आरोपी भाई गिरफ्तार…महिला से मारपीट का जुर्म..पकड़ाए दो आरोपी..ऐसे पकड़ाया मोबाइल लुटेरा

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—-बड़े भाई पर जानलेवा हमला करने के जुर्म में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी गणेश राम डहरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनो भाइयों के बीच जमीन और रूपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए आरोपी के कब्जे से लोहे की पाइप को बरामद किया गया है। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है। इसी तरह पुलिस ने महिला से रूपयों की लूट के दो आरोपियों को भी धर दबोचा है। इसके अलावा मोबाइल लूट पाट को अंजाम देने वाले आरोपी को भी जेल दाखिल कराय हा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्राणघातत हलमा का आरोपी भाई पकड़ाया

10 अप्रैल को पुलिस थाना पहुंचकर कोसमडीह निवासी डां.यशवंत कुमार डहरिया लड़ाई झगड़ा का रिपोर्ट दर्ज कराया। यशवंत डहरिया ने बताया कि चाचा गणेश राम डहरिया ने पिता बिसाहू राम डहरिया को जमीनी बंटवारे और पैसे की लेनदेन को लेकर लोहे की पाइप से जानलेवा हमला किया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही का आदेश दिया। मस्तूरी पुलिस ने तत्काल अपोलो अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया। विवेचना के बाद पर्याप्त साक्ष्य हासिल कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

लूट की मोबाइल बरामद

उधोनगर तोरवा थाना निवासी राहुल देव पात्रे की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पकड़ा है। पीड़ित के अनुसार पीड़ित 10 अप्रैल की रात्रि अज्ञात व्यक्ति पेंट मे रखी मोबाईल लेकर फरार हो गया। अपराध दर्ज करने के बाद गणेशनगर निवासी संदेही दीपक बघेल को पकड़कर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। आरोपी ने जुर्म कबूल किया। कब्जे से चोरी की मोबाइल को बरामद किया गया। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मारपीट और लूट का आरोपी  गिरफ्तार

तोरवा पुलिस के अनुसार शिकायत कर्ता ने बताया कि दल्ली राजहरा निवासी निशा खान पति भुवनेश्वर मानिकपुरी  के साथ काम की तलाश में बिलासपुर पहुंची। मोहम्मद रोशन होटल में गयी। मोहम्मद रोशन अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर 4000 रुपए नगदी लूट को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तत्काल अज्ञात आरोपियो को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। कब्जे से लूट की रकम  2470 रुपए पुलिस ने बरामद किया। आरोपियों  को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

close