Budhaditya Rajyog In Leo:सूर्य देव की राशि में बनेगा ‘बुधादित्य राजयोग’, इन 3 राशि वालों को मिल सकता है अपार पैसा

Shri Mi
3 Min Read

Budhaditya Rajyog In Leo: पंचांग के मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते अन्य ग्रह के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि 17 अगस्त को सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से बुध ग्रह स्थित हैं। जिससे बुधादित्य राजयोग बनेगा। वहीं इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपको भाई- बहनों का साथ मिलेगा।

वहीं खास तौर पर जो लोग विदेश से संबंधित व्‍यापार करते हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला माना जा रहा है। साथ ही इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आप इस वक्‍त आर्थिक रूप से काफी समृद्ध होंगे। नौकरी में आपकी स्थिति काफी बेहतर होगी।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान में बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आप काम- कारोबार से संबध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपकी विदेश जाने की इच्‍छा भी पूरी हो सकती है।

इस वक्‍त आप अपने बड़े शौक पूरे करने के लिए कुछ खर्च कर सकते हैं। आप आध्यात्म से क्षेत्र से भी इस समय जुड़ेंगे। वहीं इस इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं प्रतियोगी छात्रों के लिए यह अवधि शुभ साबित हो सकती है।Budhaditya Rajyog In Leo

तुला राशि (Tula Zodiac)
बुधादित्य राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आप इस दौरान आर्थिक रूप से काफी संपन्‍न होंगे। वहीं आपको पुराने निवेश से भी लाभ के योग हैं। साथ ही इस समय कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। जिससे भविष्य में लाभ के संकेत हैं।Budhaditya Rajyog In Leo

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close