नगर विधायक शैलेष ने कहा..लोग जल्द ही करेंगे जतिया तालाब में नौका विहार..मुख्यमंत्री बिलासपुर के विकास को लेकर गंभीर..तेजी लेकिन गुणवत्ता के साथ करें काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने स्मार्ट सिटी का कामकाज का  जायजा लेने बंधवापारा तालाब के बाद जतिया तालाब पहुंचे। जतिया तालाब सौदरीकरण का काम देखऱ विधायक ने खुशी जाहिर किया। विधायक शैलेश पांडे ने निगम अधिकारियों को निर्देश कि जतिया तालाब सौंदर्यीकरण का काम जल्द से जल्द पूरा करें। विधायक पांडे ने यह भी कहा कि जतिया तालाब बिलासपुर की शान और पहचान होगी
 
               नगर विधायक शैलेष पाण्डेय स्मार्ट सिटी निर्माण कार्य का जायजा लेने बंधवापारा तालाब के बाद जतिया तालाब पहुंचे। पाण्डेय ने निर्माणा कार्य में तेजी लाए को कहा। इस दौरान निगम अधिकारियों ने बताया कि तालाब के चारो तरफ सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। विधायक को अधिकारियों ने बताया कि लोगों के लिए ओपन जिम, फूड कोड, गार्डन, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले के साथ नौका विहार की व्यवस्था है। जतिया तालाब का सौंदर्यीकरण अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथकिया जा रहा है।
 
                    कामकाज निरीक्षण के बाद विधायक ने पत्रकारों को बताया कि तालाब में साफ पानी आपूर्ति के लिए फिल्टर प्लांट लगाया जाएगा। शहर का गंदा पानी फिल्टर होकर तालाब में पहुंचेगा। तालाब में बारहमासा पानी रहेगा जिससे आसपास का जलस्तर भी बढ़ेगा। 
 
               कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी एवं आसपास के लोगों को जतिया तालाब के सौदरीकरणका लाभ मिलेगा। विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि तालाब सौदर्यीकरण का काम लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। फूड कोड भी तैयार किया जा रहा है। रोड और पिचिंग का काम अंतिम चरण में है ।
 
           शैलेश पांडे ने कहा है कि शहर के लोगों को  बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के समुचित विकास को लेकर बहुत ही गंभीर हैं। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि तीन महीने के अन्दर जतिया तालाब सौंदर्यीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
 
           
close