शराब पीलाया..शादी का वचन दिया.. रेप किया..मोबाइल बन्द कर हुआ फरार..FIR के बाद पकड़ाया आरोपी

Editor

बिलासपुर— मामला सरकन्डा थाना का है। उरतुम निवासी पीडिता ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर अपने दोस्त पर रेप करने का आरोप दर्ज करया। पीड़िता ने बताया कि अनूप केवट से उसकी दो साल से दोस्ती थी। लेकिन 14 अक्टूबर 2020 को उसने अपने पुराने घर ले जाकर शराब पिलाने के बाद शादी का झांसा देकर रेप किया। मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। आरोपी इस समय फरार हो गया है। उसने मोबाइल भी बन्द कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                सरकन्डा थाने से मिली जानकारी के अनुसार उरतुम निवासी पीड़िता ने लिखित में शिकायत दर्ज कर अपने परिचित पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने जानकारी दी कि अनूप केवट और पीड़िता के बीच दो साल से दोस्ती थी। अनूप केवट ने पीड़िता के परिजनों से भी अच्छा संबध बनाया। 13 अक्टूबर 2020 को परिवार वालों को भरोसे में लेकर अपने  पुराने घर घूमाने लाया।

                  पुराने घर पहुचने के बाद अनूप ने दोस्ती के नाम पर पहले शराब पिलाया। इस के बाद उसने शारीरिक संबध बनाया। शादी का झांसा भी दिया। इसके बाद उसने धमकाते हुए कहा कि यदि किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। और शादी भी नहीं करेगा। अनूप केवट अकेले छोड़कर भाग गया और अपना मोबाइल भी बन्द कर लिया।

                  घर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी उसने अपने माता पिता को दी। जानकारी के बाद सरकन्डा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की पता साजी शुरू की। और आलाधिकारियों को भी जानकारी दी।

                 इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी दशहरा मनाने गांव आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी अनूप केवट ने जुर्म कबूल भी किया। आरोपी को आईपीसी की धारा 376 का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

close