मशहूर लोकगायक गोफेलाल गिरफ्तार..हत्या का आरोप..फरार दूसरे आरोपी की पुलिस को तलाश

Editor
4 Min Read
बिलासपुर/तखतपुर—बेमेतरा जिले के हरिहरपुर गांव निवासी लोक गायक गोफेलाल को हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोफेलाल अपने साथी के साथ हरिहरपुर गांव के एक 35 वर्षीय युवक की हत्या की नियत से मारपीट किया। धरमपुरा के पास निर्माणाधीन पुल के नीचे फेंक दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल मुंगेली में युवक की मौत हो गई थी।जरहागांव पुलिस ने गोफेलाल को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल कराया है। दूसरा आरोपी फरार है।
                 पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार 21 जुलाई की सुबह करीब 7  बजे जरहागांव पुलिस को जानकारी मिली कि अज्ञात व्यक्ति धरमपुरा से दशरंगपुर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास नाले में बेसुध पड़ा है।
              सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम ने मामले की जानकारी को आलाधिकारियों से साझा किया।  इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान पाया कि मृतक के सिर बायी आंख के ऊपर, होठ, जबड़ा और नाक में गंभीर चोटे पहुंची है।
          पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया में साझा किया गया।  22 तारीख को मृतक की पहचान राज कुमार रात्रे के रूप मे हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक हरिहरपुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा का रहने वाला है। 
                मृतक की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। मामले को विवेचना में लिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि लगभग पांच छह माह पहले हरिहरपुर निवासी प्रसिद्ध लोक गायक गोफेलाल गेंदले ने चोरी का ट्रैक्टर ट्राली खरीदा। मामले की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस से बचने के लिए गोफेलाल गेंदले के कहने पर राजकुमार रात्रे ने आरोप अपने ऊपर लिया। पुलिस ने राजकुमार रात्रे को दाखिल कराया। 
                पुलिस ने जांच जांच पड़ताल के दौरान पाया कि घटना में आरोपी गोफेलाल गेंदले की भूमिका है। तत्काल  हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ को अंजाम दिया गया। गोफेलाल गेंदले ने पूछताछ के दौरान बताया कि लगभग 6 माह पहले चोरी की ट्रैक्टर ट्राली खरीदा। मामले की जानकारी पुलिस को हुई। उसके कहने पर मृतक राजकुमार पात्रे ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी का आरोप अपने ऊपर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदले में मृतक को एक मोटरसाइकिल और कुछ पैसा देने का वादा किया था ।
             जेल से छूटने  के बाद राजकुमार मोटरसाइकिल के लिए परेशान करने लगा। तंग होकर 20 जुलाई को अपने साथी मनीष अनंत के साथ मिलकर राजकुमार पात्रे की हत्या का  प्लान तैयार किया। 20 जुलाई को राजकुमार बिलासपुर से वापस अपने गांव आया।
          टेमरी में मनीष अनंत, देवचरण कोसले के साथ राजकुमार पात्रे ने शराब का सेवन किया। इसके बाद वैगन आर क्रमांक सीजी 04 एमडी 8330 से धरमपुरा दशरंगपुर के बीच पहुंचे। मौके पर गाड़ी खड़ी कर राजकुमार को गाड़ी से बाहर उतारकर मारा पीटा। लड़ाई झगड़े को देखकर देवचरण कोसले भाग गया।
          पुलिस के अनुसार मारपीट के दौरान राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी गोफेलाल और मनीष अनंत, राजकुमार को मरा समझकर नारे नाले में फेंक कर फरार हो गए। बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में राजकुमार की मौत हो गयी।
               आरोपी गोफेलाल गेंदले को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। दूसरे आरोपी मनीष अनंत घटना के बाद से  फरार है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close