गांव से शहर तक मानस मंडलियों ने गुनगुनाया रामधुन…जनपद स्तर पर किया गया आयोजन…करोड़ों लोग बने प्राण प्रतिष्ठा का गवाह

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एतिहासिक पल का देश दुनिया के करोड़ों लोग गवाह बने। करोड़ों लोगों ने इस पल को हमेशा हमेशा के लिए अपने दिलों में संजोकर रखा। बरसों की प्रतीक्षा के बाद आए इस दिव्य अवसर का एक एक पल को हमेशा से अपने मन मस्तिष्क में हमेशा के लिए बैठाया। इसी क्रम में बिलासपुर में भी अनेकानेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गली से सड़क, गांव से शहर तक मानस पाठ का आयोजन किया गया। मंडलियों ने शानदार प्रस्तुति देकर अपनी आस्था को ना केवल जाहिर किया। बल्कि खुशियों को एक दूसरे में बांटा भी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

अयोध्या में आज राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल को बिलासपुरवासी गवाह बने। शहर के तिलक नगर स्थित राम मंदिर में जिलास्तरीय कार्यक्रम अयोजित किया गया।  उपमुख्यमंत्री अरूण साव और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने सपत्नीक राम भगवान की पूजा अर्चना कर खुशी जाहिर किया। ।

 कार्यक्रम की शुरुवात में विधायक  अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल , रामदेव कुमावत, राजेश सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधिग और श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिले के सर्वश्रेष्ठ  8 रामायण मंडलियों ने भक्तिमय राम भजन की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को दिल जीता।

बिल्हा स्थित राम मंदिर समेत कोटा ब्लॉक में राम मंदिर पड़ावपारा, मस्तुरी के लटेश्वर महादेव मंदिर किरारी और तखतपुर ब्लॉक स्थित शिव मंदिर जनकपुर में ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी ने अयोध्या से प्रसारित प्राण प्रतिष्ठा को भी देखा। स्थानीय रामायण मण्डली ने रामायण की भक्तिमय प्रस्तुति देकर लोगों को दिल जीता।

 इस दौरान प्रशासन की तरफ से प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गयी। इसके अलावा मंदिरों में विशेष रंगोली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मंदिरों में भोज भंडारा का भी लोगों ने आनन्द लिया। शाम को दीपदान और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

close