IMD Alert: 12 राज्यों में बारिश, आंधी-ओलावृष्टि, गरज चमक की चेतावनी, यहां बढ़ेगा तापमान

Shri Mi
9 Min Read

IMD Alert, Today Weather Update : देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। 12 राज्यों में आज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 12 राज्य में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में तपिश बढ़ेगी। इसके साथ ही ह्यूमिडिटी में कमी आएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारी बारिश की चेतावनी

गोवा, महाराष्ट्र, सहित केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा आंध्र प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। चमक और ओलावृष्टि को भी लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 सप्ताह के दौरान इन राज्यों में बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही 4 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु में मध्य में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि 2 दिन उड़ीसा में चमक, तेज हवा सहित आंधी और बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कर्नाटक में भी भारी बारिश 

महाराष्ट्र में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कर्नाटक में भी भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इधर पूर्वी राज्य में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

चक्रवाती परिसंचरण

निचले क्षोभमंडल स्तरों में दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा, एक ट्रफ या पवन विच्छिन्नता मध्य मध्य प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है।जिसके कारण अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 48 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा में गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली में तापमान होगी वृद्धि

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक बादलों का आवागमन जारी रहने वाला है। हालांकि बारिश होने की संभावना से इनकार किया गया। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके अलावा बादलों की वजह से सूरज की तपिश थोड़ी धीमी हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने सुबह और शाम तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। जिसके कारण मौसम में ठंड रहेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम अपडेट

  • विदर्भ, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल और माहे में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज़ हवा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा कोंकण, गोवा और कर्नाटक में तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

बिहार झारखंड में बढ़ेगा तापमान

बिहार और झारखंड के कई हिस्से में तापमान में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा सूर्य की तपिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई क्षेत्रों में लू चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। कुछ इलाके में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके अलावा सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

दो मौसम प्रणाली सक्रिय

दो मौसम प्रणाली सक्रिय होने की वजह और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण है। झारखंड में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। दरअसल उड़ीसा आंध्र में हो रही बारिश का असर झारखंड पर पड़ेगा। इसके साथ ही झारखंड, रांची सहित गुमला, लातेहार में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। वही तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकते हैं।

यूपी में चलेगी गर्म हवाएं

उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादलों का आवागमन जारी रहने वाला है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। सूर्य की तपिश बढ़ सकती है। साथ ही 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सुबह और शाम मौसम सुहावना बना रहेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना से इनकार किया गया है।

राजस्थान में बढ़ेगा तापमान

राजस्थान में आज का पानी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा क्षेत्रों में बारिश देखी जा सकती है। 8 और 9 अप्रैल को नए व पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक माधोपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर इन क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। इसके अलावा बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।  आठ और 9 अप्रैल के अलावा 11 अप्रैल को भी राजस्थान में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

मुंबई के पुणे अहमदनगर, औरंगाबाद, सांगली, सोलापुर, रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बिजली देने के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्क करने की सलाह दी गई है।

इन क्षेत्रों में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की संभावना के मुताबिक अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। आंतरिक महाराष्ट्र सहित आंतरिक कर्नाटक, तेलंगना, उड़ीसा में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रुका हुआ। यह सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत गुजरात मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तापमान में दो से 3 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की गई है जबकि बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड सहित पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।

उत्तराखंड हिमाचल में बदलेगा मौसम

आज से फिर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। 7400 हेक्टेयर पर फसलों को 33 फीसद से अधिक नुकसान पहुंचा है। वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यमुनोत्री और केदारनाथ रिकॉर्ड की गई है जबकि निचले इलाकों में तेज आंधी चल रही है। उत्तराखंड में मैदानी इलाके में तेज धूप खिलने के साथ ही सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है, कुछ स्थानों पर बारिश देखी जा सकती है। कुछ क्षेत्रों में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close