प्यार का झांसा देकर महिला को किराए के मकान में रखा…लगातार किया बलात्कार…..पढ़ें ..फिर कैसे हुआ अनाचार का अंत

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस ने शादी का झांसा देकर लगातार व्यभिचार करने वाले को आईपीसी की धारा 366, 376 (2)(N), 323, 506 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। शिकायत के बाद आरोपी को मात्र 12 घंटे के अंदर पकड़ा गया है। आरोपी का नाम सत्यप्रकाश मानिकपुरी है। आरोपी ईमलीभाठा सरकण्डा का रहने वाला है।
सरकन्डा पुलिस को थाना पहुचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सत्यप्रकाश मानिकपुरी से जून 2021 से जान पहचान हुई। इसके बाद शादी का झांसा देकर अपने घर में कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब जब शादी की बात कही तो उसने टाल मटोल किया। इसके बाद उसने किराए का मकान दिलवाया। साथ ही घर से बाहर निकलने से मना किया। और कुल मिलाकर बंधक बनाकर रखा। महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी ने गोपनीय फोटो विडियो वायरल की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया। और मना करने पर मारपीट भी किया। 
शिकायत को विवेचना में लेकर सरकन्डा पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक सरिता तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, सोनू पाल, विवेक राय, मनोज बघेल, संजीव जांगडे, अविनाश कश्यप का विशेष योगदान रहा।
close