DA Hike – कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि के आदेश जारी

Shri Mi
2 Min Read

DA Hike, DA Arrears : राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों और अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

1 जुलाई 2023 से बढ़ोतरी पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगी। नवंबर से कर्मचारियों को वेतन भुगतान किया जाएगा, नई व्यवस्था के अनुसार। 3 महीने की एरियर राशि भी उन्हें एक बार में भुगतान की जाएगी।

गोवा सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों और अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी किए गए हैं। 9 नवंबर को इसके लिए आदेश जारी किया गया हैं। उन्हें मूल वेतन के 42% की जगह अभी 46% की दर से महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

1 जुलाई से लागू किया जाएगा। 3 महीने के बकाए का भुगतान एक साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।

 मीडिया रिपोर्ट अनुसार पिछले महीने संघ ने सरकार से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर सामान वृद्धि की मांग की थी। जिसके बाद अब राज्य सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों के लिए वृद्धि अपनाई गई है।

अवर सचिव वित्त द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि नई संरचना के अनुसार वेतन का भुगतान नवंबर से कर्मचारियों को किया जाएगा। वहीं जुलाई से अक्टूबर तक के महीना के बकाये का भी भुगतान एक साथ किया जाएगा।

पिछले महीने केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए 42 से बढ़कर 46% कर दिए थे। इसके बाद गोवा सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी किए गए थे। महंगाई भत्ते का भुगतान मूल वेतन पर किया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों के खाते में 8000 की वृद्धि देखी जाएगी। वहीं 3 महीने की राशि का भुगतान होने से उनके खाते में 10000 से 12000 रुपए तक बढ़ सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close