ट्रेलर की सीधी टक्कर..पलट गयी यात्री बस…सूचना मिलते,पुलिस मौके पर पहुंची…गंभीर रूप से घायल यात्री सिम्स में भर्ती

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-कोनी थाना क्षेत्र स्थित लोखण्डी- तुर्काडीह मार्ग पर बस और ट्रेलर की सीधे भिडंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई यात्रियों को साधारण चोट पहुंची है। बस हाइवा टक्कर में बस पलट गयी। जबकि कोयला से भरे हाइवा का चालक मौके से फरार हो गया। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंच पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
कोनी थाना प्रभारी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि 4 मार्च यानि शनिवार को फोन पर डायल-112 ईगल-1 को जानकारी  मिलि कि लोखण्डी-तुर्काडीह ओव्हर ब्रिज के पास ट्रेलर और बस के बीच टक्कर हो गयी है। हादसे में यात्रियों को गंभीर चोट पहुंची है। मौके पर नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। जानकारी मिलते ही डायल 112 के साथ कोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 
नूपुर उपध्याय ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद तत्काल घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में सवार गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तत्काल 112 के सहयोग सिम्स में भर्ती कराया गया। साधारण चोट से प्रभावित लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया।
जांच पडताल के दौरान पाया गया कि अंशुमान ब्रदर्श की बस बिलासपुर से खोंगसरा की तरफ जा रही थी। बस में करीब 15-20 यात्री सवार थे। करीब एक बजे के आस पास विपरीत दिशा स्थित घुटकू कोल डिपो से हमेशा की तरह कोयला से भरा सिगमा ट्रेलर क्रमांक-CG10R-1902 आ रहा था।ट्रेलर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते ओव्हरब्रिज के नीचे रोड़ से आ रही अंशुमान बस क्रमांक-CG10G-1054* को ठोकर मार दिया।
टक्कर इनती भयंकर थी कि बस पलट गयी। बस में सवार 2 यात्रियों को गंभीर चोट पहुंची है। अन्य यात्रियों को साधारण को प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों घायलों को तत्काल डायल-112 और पेट्रोलिंग वाहन की सहायता से उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया।
कोनी थानेदार ने बताया कि मौके पर ट्रेलर और बस ड्राईवर फरार हो गए हैं। नाराज भीड़ को किसी तरह से काबू किया गया। पृथक से आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
close