चेयरमैन ने कहा..किसानों की जिन्दगी में खुशियों की बयार..मुखिया ने निभाया वादा..धान खरीदी में बिलासपुर ने भी बनाया रिकार्ड

Editor
5 Min Read
बिलासपुर— जिला सहकारी केंद्रीय बैंक चैयरमैन प्रमोद नायक ने पत्रकारों को बताया…प्रदेश मुखिया जो भी वादा किया..उसे निभाया भी…ना केवल प्रदेश बल्कि जिला सहकारी बैंक ने रिकार्ड तोड़ धान खरीदी कर ना केवल मुख्यमंत्री के निर्देशो का पालन किया। बल्कि किसानों की जिन्दगी में खुशिय़ों को पहुंचाने का प्रयास किया है।  प्रमोद नायक ने बताया मुख्यमंत्री
 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित चैयरमैन प्रमोद नायक ने बताया कि बैंक अधिकार क्षेत्र के बिलासपुर समेत 6 जिलो मुगेली, जी.पी.एम., कोरबा, जांजगीर और सक्ति मे इस साल रिकार्ड तोड़ धान की खरीदी की गयी है। कुल 467768 किसानो से 2041000 मीट्रिक टन धान 563 सहकारी समितियों और उपार्जन केन्द्रो के माध्यम से किया गया है। सरकार के निर्देश पर समय के भीतर ही किसानों को 3461 करोड का भुगतान भी किया गया है। इस साल बैंक ने शासन से निर्धारित लक्ष्य का 95 प्रतिशत धान खरीद कर रिकार्ड स्थापित किया है।नायक ने बताया कि अब तक 93 प्रतिशत धान का उठाव का काम पूुरा कर लिया गया है।
रिकार्ड तोड़ धान की खरीदी और उठाव
जिला सहकारी बैंक चैयरमैन ने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र के  कुल 1,19,150 किसानों से 31 जनवरी 2023 तक निर्धारित तारीख के बीच कुल 5,13,000 मेट्रिक टन धान खरीदा गया। जो कि निर्धारित लक्ष्य का 95 प्रतिशत  होता है। अब तक का बिलासपुर जिले में सर्वाधिक धान खरीदी का रिकॉर्ड है। पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक किसानों से अधिक धान की खरीदी हुई है। राज्य सरकार के निर्देश का पालन करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक धान खरीदा है। गौरेला पेंड्रा मरवाही  और कोरबा जिले मे शासन के निर्देश पर निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान खरीदी हुई है।
               भाजपा शासनकाल में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 16 लाख 35 हजार मैट्रिक टन धान धान खरीदी होती थी। कांग्रेस शासनकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देश पर 20,41,717 मेट्रिक टन  की धान खरीदी की गयी है। काग्रेस सरकार ने 4 लाख 6 हजार 717 मीट्रिक टन अधिक धान खरीद कर रिकार्ड स्थापित किया है। 155487 से अधिक किसानों ने धान बेचा है। नायक ने बताया कि इस बार रकबा 98490 हेक्टेयर भी बढ़ा है। जाहिर सी बात है कि किसानों की संख्या भी बढ़ी है।
किसान और कर्मचारियों का मिला भरपूर समर्थन
प्रमोद नायक ने बताया कि धान खरीदी लक्ष्य को हासिल करने बैंक,खाद्य विभाग, विपणन संघ,राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों ने दिन रात मेहनत कर सरकार के निर्देशों का पालन किया। साथ ही किसानों की परेशानियों और सुविधाओं का पूरा ख्याल भी रखा। प्रमोद नायक  ने बताया कि धान खरीदी के बाद 93 प्रतिषत धान का उठाव भी सुनिश्चित कर दिया गया है। । इस बार वसूली का प्रतिशत भी 97 प्रतिशत से अधिक हुआ है। इस दौरान किसी भी धान खरीदी से बारदाना कमी की शिकायत नहीं मिली है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी किसान परिवारों के खाते में समय पर पैसा डालकर वादा निभाया है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश, खाद्य मंत्री अमारजीत भगत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के प्रति आभार भी जाहिर किया। नायक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिलासपुर मुंगेली जांजगीर-चांपा कोरबा सक्ति और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के किसानों ने  धान खरीदी लक्ष्य में सकारात्मक तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।
खरीदी केन्द्र के निकट खोलेंगे 20 एटीएम
सवाल जवाब के दौरान चैयरमैन ने बताया कि धान खऱीदी के दौरान महसूस किया गया कि किसानों को अपना पैसा निकालने को लेकर समय असमय बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। इस दौरान उन्हें भुगतान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बैंक प्रबंधन ने 20 एटीएम लगाने का फैसला किया है। इसमें पांच एटीएम चालू भी हो चुके हैं। अब किसानों को बैंक का चक्कर नही काटना पड़ेगा। वह जब चाहेंगे धान खरीदी के नजदीक एटीएम से भुगतान हासिल कर सकेंगे।
close