गांजा का पौधा बरामद…पहुंच गयी पुलिस…आरोपी को पुलिस ने यहां से धर दबोचा…करता था अवैध व्यापार

Editor
1 Min Read

बिलासपुर—तखतपुर ने गांजा का अवैध पौधा बरामद किया है। बरामद गांजा का पौधा करीब आधा किलोग्राम है। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ 20 (B) NDPS एक्ट का अपराध दर्ज किया है। आरोपी संतोष रजक निवासी टिकरीपारा का निवासी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ गाँजा पौधा के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबीर ने बताया कि टिकरीपारा निवासी संतोष रजक गाँजा पौधा से अवैध कारोबार कर रहा है। एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम  संतोष रजक बताया।

 पुलिस ने मौके से गांजा  का पौधा बरामद किया। बरामद गांजा करीब आधा किलोग्राम है। आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत न्यायालय के सामने पेश किया।

close