आटो से ढाई लाख नगद पार..मनेन्द्रगढ़ में पकड़ाए तीनो आरोपी..छोटा हाथी के साथ कबाड़ बरामद

Editor
3 Min Read
बिलासपुर—सिटी कोतवाली पुलिस ने बिलासपुर में आटो से नगद चोरी के आरोपियों को मनेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को फोन पे आधार पर पता लगाया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर आईपीसी की धारा  379, 34 के तहत जेल दाखिल कराया गया है।
पकड़े गए आरोपीयों के नाम
1) प्रियांशु सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह निवासी ग्राम पैनारी थाना खडगवां जिला कोरिया।
2) सौर्य शुभलाल उर्फ बडका पिता बिहारी निवासी कोरिया ।
3) सुमीत कुमार तिवारी निवासी बदन सिंह मोहल्ला वार्ड क्रमांक 15 थाना मनेन्द्रगढ।
               सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार पत्थलगांव जशपुर निवासी श्रीनिवास अग्रवालने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26  मई 2022 को आटो में बैठकर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से गांधी चौक आया। गांधी चौक के पास उतरते समय आटो से किसी ने  बैग समेत 2 लाख 63 हजार पार कर दिया। 
                         अपराध दर्ज करने के बाद मा्मले को विवेचना में लिया गया। आटो में बैठे संदेहियों को पकडने पुलिस टीम को दौड़ाया गया। जानकारी मिली कि आटो में बैठे संदेही सवारी ने गंगा पेट्रोल पम्प में 200 रूपये का फोन पे किया है। फोन पे के आधार पर संदेहियो की पता साजी की गयी।
       संदेहियो का लोकेशन मनेन्द्रगढ का पाया गया। कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियो को मनेन्द्रगढ जिला कोरिया में पकडा। आरोपियो के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कबाड़ के साथ छोटा हाथी पकड़ा     
कोनी पुलिस ने चोरी के लोहे समेत छोटा हाथी को जब्त किया है। बरामद करीब साढ़े तीन क्विंटल लोहे की कीमत डेढ़ लाख रूपयों से अधिक है। पकड़े गए आरोपी का नाम अकबर खान है। चांटीडीह निवासी आरोपी कोनी थाना कोनी में रहता है।
         मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने छोटा हाथी वाहन सीजी 10 सी 8234 समेत भारी मात्रा में लोहे का सामान बरामद किया है। छोटा हाथी समेत पुलिस ने 6 नग लोहे की पाईप लंबाई 8 फिट,नया जैक,  पुरानी एक्टीवा की बाडी  समेत दो नग लोहे के गेट, सायकल के पार्टस, विद्युत मोटर,  पुराने सरिया को जब्त किया है। बरामद कुल 3 क्विटल 20 किलो लोहे की किमत करीब 9600 रूपये और कीमत  1,50,000 रूपए से अधिक है। आरोपी अकबर के खिलाफ आईपीसी की धारा-41(1-4),379 का अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाल किया गया है।
 
TAGGED:
close