Vastu Tips-वास्तु अनुसार घर में इन 4 चीजों को खाली रखने से आ सकती है कंगाली

Shri Mi
3 Min Read

Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु(Vastu Tips) के अनुसार बना हो तो जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं अगर घर वास्तु के अनुसार नहीं है तो घर में क्लेश का वातावरण रहता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही घर के सदस्य रोगी रहते हैं। वहीं वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन मिलता है। जिनको घर के अंदर अगर खाली रख दिया जाए तो घर में दरिद्री का वास रहता है। साथ ही घर के सदस्यों की प्रगति रुक जाती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…

तिजोरी और पर्स को नहीं रखें खाली

वास्तु शास्त्र अनुसार तिजोरी और पर्स को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। मतलब थोड़ा धन हमेशा रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप पूरा धन खाली कर देते हैं, तो मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। साथ ही धन की आवक रुक जाती है। वहीं आप तिरोजी में लाल कपड़े में लपेटकर कौड़ी, गोमती चक्र, शंख भी रख सकते हैं। क्योंकि ये चीजें मां लक्ष्मी को प्रसन्न होती हैं।

पूजा स्थल में जलपात्र को न रखें कभी खाली

वास्तु के मुताबिक पूजा घर में रखे जलपात्र को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। पूजा करने से बाद जलपात्र में जल भर दें और उसमें थोड़ा गंगाजल और एक तुलसी पत्ता डाल दें। क्योंकि मान्यता है कि जलपात्र में जल रहने से भगवान को जब भी प्यास लगती है, तो वह जल ग्रहण कर लेते हैं। जिससे वह आशीर्वाद देते हैं और घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही घर से निगेटिविटी दूर रहती है। वहीं अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

बाथरूम नहीं रखें खाली बाल्टी

आपने देखा होगा बहुत से घरों में लोग बाथरूम में बाल्टी को खाली छोड़े देते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार बेहद गलत है। क्योंकि अगर आप बाल्टी को खाली छोड़ते हैं तो तो घर में निगेटिविटी आती है। साथ ही बाथरूप में काली या टूटी बाल्टी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक समस्याओं की सामना करना पड़ सकता है। साथ ही वास्तु दोष भी लगता है।

अन्न का भंडार कभी नहीं रखें खाली

आजकल भौतिकता के युग में लोग घर में अन्न नहीं रखते हैं। मतलब वह आटा तक पिसा हुआ प्रयोग करने लगे हैं। जो कि गलत है। क्योंकि वास्तु के अनुसार जिन घरों में अन्न का भंडार नहीं रहता है। वहां मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी नहीं रहता है। साथ ही जिन घरों में अन्न भंडार रहता है वहां भरा हुआ अन्न का भंडार जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और आपकी समृद्धि में इजाफा करता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close