सब्जी के थोक व्यापारियों ने किया आर-पार का एलान..कहा..पालिका ने बनाया फुटबाल..अब आंदोलन ही एक मात्र रास्ता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—  खतपुर थोक सब्जी विक्रेताओं में नगर पालिका के प्रति गहरी नाराजगी है। निश्चित स्थान नहीं मिलने सब्जी के थोक विक्रेताओं ने बताया कि निश्चित स्थान नहीं मिलने से किसान और अन्य फुटकर विक्रेताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि पालिका प्रसाशन समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया तो सभी थोक व्यापारी पालिका कार्यालय का घेराव करेंगे।
 
          तखतपुर के सब्जी के थोकव्यापारियों ने बताया कि कोरोना काल के बाद सब्जी व्यापारियों सब्जी खरीदी बिक्री को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के लिए उचित स्थान नहीं मिलने के कारण  ना केवल व्यापारी बल्कि किसानों और फुटकर व्यवसायियों को भी परेशानी हो रही है।सारी परेशानियों के लिए सिर्फ पालिका प्रशासन जिम्मेदार है।
 
               व्यापारियों ने बताया कि तख़तपुर ताजी सब्जियों का बड़ा बाजार है। आस पास समेत दूर दराज के किसान खेतों से सब्जियां लेकर तखतपुर पहुंचते हैं। मिर्धारित स्थान नहीं होने के कारण उन्हें  सामान बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
 
          कोरोना काल से क्षेत्र के व्यवसायी  खुले में सब्जी बेचने को मजबूर हैं। निवेदन के बाद नगर पालिका ने कभी  बालक हाईस्कूल में व्यापारियों को शिफ्ट किया तो कभी  सामुदायिक  भवन परिसर में बाजार लगाने को कहा। मजबूर व्यापारी बिना शेड और अन्य व्यवस्था के बीच तेज धूप -और बरसात में व्यापार करने को मजबूर हैं। 
 
                             जबकि परेशानियों को लेकर कई बार जनप्रतियों समेत नगर पालिका प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आश्वासन के अलावा  अब तक कुछ हासिल नहीं हुआ है। व्यापारियों ने बताया जिला में सर्वाधिक सब्जियों की खेती तखतपुर के किसान करते हैं। पैदावार भी अच्छी होती है। लेकिन तमाम परेशानियों के कारण उन्हें उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिलता है। परेशानियों से बचने कभी यहा तो कभी वहां बैठकर औने पौने दाम पर व्यापारी सब्जी बेचने को मजबूर होते हैं। इससे ना केवल व्यापारी बल्कि किसानों को बहुत नुकसान होता है। 
 
     यदि हमारी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो सभी व्यापारी किसानों के साथ मिलकर नगर पालिका घेराव करेंगे। उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
close