नेता प्रतिपक्ष ने मणिपुर हिंसा पर यह क्या कह दिया…पीसीसी अध्यक्ष को बताया सूप चलनी…जोगी पर किया दावा..पढ़ें..पटवारियों पर क्या कहा

Editor
6 Min Read

बिलासपुर—- विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि इतने बड़े देश में मणिपुर बहुत ही छोटा राज्य है। छोटे राज्य में लोकल घटना होती रहती है। इसे राष्ट्रीय स्तर की घटना नहीं कह सकते हैं। मोहन मरकाम बोलने लायक नहीं है। बेशक प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन उपेक्षित भी हैं। उनकी स्थिति सूप चलनी जैसी है। यह बातें चंदेल ने बिलासपुर अल्प प्रवास के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होने बताया कि अमित जोगी की पार्टी साथ जरूर आएगी। नवम्बर में चुनाव है। इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही किसानों से धान खऱीदेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 

लोकतंत्र की हो रही हत्या

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। मनेन्द्रगढ़ रवाना होने से पहले उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। ठीक चुनाव के समय भगवान याद आते हैं। क्या सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नारे पर भरोसा हट गया। उन्होने बताया कि राजनीति मुद्दों पर होती है। सबकी अपनी  धार्मिक आस्था है। हमारा उद्देश्य लोकतंत्र और प्रजातंत्र को खतरे से बचाना है। फिर लोकतंत्र की हत्या कहां हुई है के जवाब में चंदेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री ने चार अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। एक साल बाद भी अधिकारी आज भी पद पर कायम है।

 

नक्शे कदम पर चलने से इंकार

क्या कांग्रेस सरकार भाजपा के नक्शे कदम पर चल रही है। बृजभूषण को पास्को एक्ट लगने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया गया। सवाल पर नारायण चंदेल ने कहा कि हम प्रदेश स्तर की बात करें। तो अच्छा होगा। क्योंकि हम छत्तीसगढ़ में रहते हैं।

 

किसानों से किया जा रहा छल

एमएसपी के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि प्रदेश की भूपेश सरकार एक बार छत्तीसगढ़ के किसानों को धोखा देने जा रही है। यह 20 क्विटंल का झांसा देकर 15 क्विटंल ही धान खरीदेंगे। उन्होने जोर देकर कहा कि यह धान तो तब ही खरीदेंगे जब कांग्रेस की सरकार बनेगी। धान तो हमारी सरकार खरीदेगी…। क्योंकि हम इस चुनाव में सरकार बनाने जा रहे हैं।

 

बताया लोकतंत्र में संवाद जरूरी

पटवारियों के हड़ताल पर किए गए सवाल पर चंदेल ने बताया कि कांग्रेस सरकार में किस कर्मचारी ने हड़ाल नहीं किया। लेकिन सभी की आवाज को बेरहमी से दबाया गया है। पटवारियों से सरकार को संवाद करना चाहिए। उनकी बात को सुनना चाहिए। लोकतंत्र में सभी को अपनी  बात रखने का अधिकार है। टेबल पर बातचीत से ही पटवारियों की समस्या खत्म होगी।

 

रेडीमेड कपड़ा पहना अपना बच्चा बता रही सरकार

विकास के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में एक कहावत है। दूसरे के लड़के को रेडीमेड कमीज पहनाकर अपना लड़का कहना। प्रदेश सरकार पिछले साढ़े सालों में भाजपा के काम को फीता काटकर अपना बता रही है। है ना बात रेडीमेड कमीज पहना कर दूसरे के लड़के को अपना बनाने वाली।

सूप बोले तो बोले चलनी क्या बोलेगी

 

मोहन मरकाम का बयान है कि चुनाव आते ही भाजपा नेता कुकुरमुत्ते की तरह निकल रहे है। नाराजगी जाहिर करते हुए चंदेल ने जवाब दिया कि मोहन मरकाम है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लेकिन पार्टी में उनकी स्थिति उपेक्षित है। डीएमएफ भ्रष्ट्राचार मामले में अपनी सरकार घेरते हैं। लेकिन होता कुछ नहीं है। मोहन मरकाम किस मुंह से बात कर रहे हैं। सूप बोले तो बोले चलनी कब से बोलने लायक हो गयी।

पिछली बार बोले थे कि कांग्रेस में विस्फोटक स्थिति आएगी। सवाल उन्होने बताया कि पिछली बार बोला था  फिल्मी कलाकार समेत आदिवासी बुद्धिजीवी वर्ग जिनकी संख्या पांच सौ अधिक है…।कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। देखते रहिए एक और विस्फोट होने वाला है।

बहुत छोटा राज्य है मणिपुर..

भाजपा नेता हमेशा जातीय हिंसा की बात करते हैं। क्या प्रदेश में आप लोग ऐसा ही कुछ प्लान तैयार कर रहे हैं. चंदेल ने बताया कि देश में जहां जहां भाजपा की सरकार है..वहां जातीय हिंसा तो दूर बल्कि अमन पसंद का वातावरण है। क्या मणिपुर राज्य में भी ऐसा ही है। यहां तो भाजपा की डबल इंजन सरकर है।

सवाल पर खीज जाहिर करते हुए चंदेल ने बताया कि भारत बहुत बड़ा देश है। मणिपुर देश का बहुत ही छोटा राज्य है। मणिपुर हिंसा एक लोकल घटना है। इसे राष्ट्रीय स्तर का कहना ठीक नहीं है।ऐसी घटना होती रहती है।

मणिपुर हिंसा को बताया लोकल घटना

120 से अधिक लोग हिंसा में मर गए। फिर इसे लोकल घटना कहना कितना उचित है। जब मणिपुर जल रहा था आपके नेता कर्नाटक चुनाव में वोट मांग रहे थे। सवाल पर चंदेल ने बताया कि कांग्रेसी भी तो चुनाव में थे। उन्होने क्यों ध्यान नहीं दिया। मणिपुर की घटना बहुत ही सामान्य है।

जोगी जरूर साथ आएँगे

क्या अंजीत जोगी की पार्टी भाजपा के सम्पर्क में है। उन्होेने बताया कि विलय या समर्थन को लेकर उनका अभी तक कोई अधिकृत प्रस्ताव नहीं आया है। भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए जोगी जरूर साथ आएंगे।

 

close