शहीद ए आजम को युवा कांग्रेस नेताओं ने किया याद..मोमबत्ती जलाकर किया समर्पण..कहा..भारत माता के वीर सपूतों ने दिखाया आजादी का सूरज

Editor
2 Min Read
बिलासपुर—- मोमबत्ती जलाकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के युवा कांग्रेस नेताओं ने शहीद दिवस मनाया। इस दौरान सभी युवा नेताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह समेत सभी सेनानियों को याद किया। भारत माता के प्रति उनके समर्पण को युगों युगो तक याद किए जाने की बात भी युवा नेताओं ने कही।
 
               23 मार्च शहीद ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की पुण्यतिथि को ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के युवा कांग्रेस नेताओं ने शहीद दिवस के रूप में मनाया। इस दौारन युवा कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान को याद किया।
 
          इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, ब्लाक कांग्रेस कमेटी-1 के अध्यक्ष जावेद मेमन, पार्षद प्रत्याशी करम गोरख, सेवादल के कय्यूम, कमलेश आजाद, गणेश वर्मा, धीरज साहू, रिजवान खान, राजू यादव, वासु नामदेव, स्वयं नामदेव, विनायक शर्मा, सुनील केसरी, अक्षय, धनंजय सोनकर उपस्थित थे।
 
    प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि देश की आजादी के लिए मरमिटने वाले युवा तुर्क भगत सिंह ने गुलामी खत्म कर आजादी की तश्वीर खींची थी। आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गये। उन्होंने आजाद भारत में युवाओं का भविष्य देखा था। समाजवाद की कल्पना को भी साकार किया था।  भगत सिंह के आदर्शों पर चल कर देश में लोकतंत्र स्थापित रहेगा।
 
                देश में नफरत पैदा कर देश पर शासन नहीं किया जा सकता। भगत सिंह जैसे युवाओं की कुर्बानी के कारण ही देश आजाद हुआ है। इस दौारन सभी युवा कांग्रेस नेताओं ने ब्लाक अध्यक्ष-1 अध्यक्ष जावेद मेमन के नेतृत्व में  2 मिनट का मौन धारण कर अपनी भावनाओं को अर्पित किया।
TAGGED:
close