6 महीने से न्याय के लिए भटक रही किशोरी..पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बताया..रिपोर्ट के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई..जोखिम में जान

Editor
3 Min Read

बिलासपुर— पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता एक बच्चे की नाबालिग मां ने न्याय की गुहार लगाई है। किशोरी मां ने बताया कि सिरगिट्टी थाना में मामले की शिकायत के बाद भी 6 महीने से फरार आरोपी को आज भी नहीं पकड़ा गया है। जबकि आरोपी दुष्कर्मी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 धूमा निवासी एक बच्चे की मां किशोरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याया की गुहार लगायी। नाबालिग ने बताया कि उसकी उम्र मात्र 16 साल है। एक साल पहले गांव का युवक नरेन्द्र खूंटे ने उसे बताया कि वह प्यार करता है। मीठी मीठी बातें कर एक दिन सूनसान जगह ले जाकर जबरदस्ती किया। इस दौरान उसने इसका विरोध भी किया। उसने कहा कि वह शादी करना चाहता है। प्यार में ऐसा ही किया जाता है। 

                इसके बाद वह लगातार विरोध के बावजूद सम्बन्ध बनाता रहा। इस बीच जानकारी मिली वह गर्भवती हो गयी है। मामले की जानकारी के बाद नरेन्द्र खूंटे शादी से इंकार कर दिया। उसने कहा कि यदि किसी को बतायी तो वह बदचलन कह गांव में बदनाम कर देगा।  इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी भी दी। सारी जानकारी के बाद पिता भी नरेन्द्र खूंटे के घर गए। लेकिन उसका बड़ा भाई गांव का सरपंच मोतराम खूटें ने भी शादी से इंकार कर दिया।। उल्टा उसने धमकी देते हुए कहा कि यदि मामले में किसी को नरेन्द्र खूंटे के बारे में जानकारी दी तो गांव में जीना मुश्किल कर दूूंगा।

                         अन्त में वह निराश होकर 20 मई 2020 को सिरगिट्टी थाने में शिकायत की। रिपोर्ट लिखाने के बाद भी आज तक दुष्कर्म के आरोपी नरेन्द्र खूंटे को गिरफ्तार नहीं किया गया है। फरार आरोपी और उसके परिजन रिपोर्ट वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिसके चलते परिवार में भय का वातावरण है। यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर गांव का सरपंच मोतीलाल खूंटे और उसका परिवार जिम्मेदार होगा।

                    पुलिस अधीक्षक पहुंचकर किशोरी मां ने कहा कि वह इस समय नरेन्द्र खूूंटे के बच्चे की मां भी बन चुकी है। लेकिन आरोपी को आज तक नहीं पकड़ा जा सका है। इसलिए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए।

close