मार्शल आर्ट खिलाड़ी महिला और कोच से छेड़छाड़ .आरोपी कोच ने घर घुसकर घटना को दिया अंजाम ..कोटा में पकड़ाया

Editor
1 Min Read

बिलासपुर— रतनपुर पुलिस ने घर घुसकर मार्शल आर्ट खिलाड़ी और महिला कोच के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को कोटा के पास गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी अशोक वर्मा कराते का मुख्य प्रशिक्षक है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कराते का मुख्य कोच अशोक वर्मा ने महिला खिलाड़ी और कोच से छेड़छाड़ किया है। आरोपी के खिलाफ महिला कोच और खिलाड़ी  ने 7 जून को थाना पहुंचकर शिकायत की थी।

                     थानेदार ने बताया कि कराते की महिला खिलाड़ी और महिला कोच ने बताया कि मुख्य कोच अशोक वर्मा ग्राम परसवार जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। अशोक वर्मा ने घर के अन्दर घुसकर जबरदस्ती का प्रयास किया।

                               महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को आरोपी को पकड़ने भेजा गया। इस बीच आरोपी एफआईआर दर्ज होने की शिकायत सुनकर फरार हो गया। इस दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी कोटा के किसी गांव में छिपा है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचकर अशोक वर्मा को हिरासत लिया गया।

      आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 294, 506 का अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

close