बिलासपुर— अलग अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने अभियान चलाकर गांजा, चोरी की मोटरसायकल बरामद किया है। पुलिस ने घर में चोरी की नीयत से घुसे आरोपी को भी धर दबोचा है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
दो आरोपी के साथ करीब 6 किलो गांजा बरामद
चकरभाठा पुलिस ने भारी मात्रा मे गांजा परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद करीब 6 किलोग्राम गांजा की कीमत करीब चालिस हजार रूपए हैं।आरोपियों से मोटरसायकल भी जब्त किया गया है।
चकरभाठा पुलिस ने ग्राम अमसेना से चकरभाठा की तरफ मोटरसायकल से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सूचना के बाद आरोपियों को छतौना स्थित पेट्रोल पंप के सामने रोका गया। पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने अपना नाम विरेन्द्र यादव और अशोक पाली होना बताया। पकड़े गए दोनो आरोपियों ने बताया कि वह पथरिया मुंगेली के रहने वाले हैं।
जांच पड़ताल के दौरान दोनो आरोपियों से पॉलिथीन मे करीब 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों की मोटरसायकल भी जब्त किया गया है। एनडीपीएस 20 का अपराध दर्ज कर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।
कोटा–मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने घोघाडीह निवासी आकाश कुर्रे ने बताया कि बुधवार की शाम 6:30 बजे घर गनियारी साप्ताहिक बाजार गया। एक दुकान के सामने मोटरसायकल खड़ी कर बाजार में सब्जी लेने लगा। लौटकर पाया कि मौके से मोटरसायकल गायब है। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि कपसियाखुर्द निवासी देव कुमार अपने घर में एक मोटरसायकल छिपाकर रखा है। जानकारी के बाद घेराबंदी कर आरोपी और मोटरसायकल बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान चोरी का अपराध कबूल किया। अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाडं पर भेजा गया है।
सीपतः चोरी की नीयत से घर में घुसा
सीपत पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में गुसे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आईपीसी की धारा 379, 452,511 के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सीपत निवासी रोहित सूर्यवंशी है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित के घर में 12 अगस्त की रात्रि रोहित सूर्यवंशी चोरी करने घुसा। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। जानकारी मिलते ही आरोपी रोहित कुमार सूर्यवंशी को रात्रि में ही तत्काल गिरफ्तार किया गया। अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।